झारखंड में मूलनिवासी मिलन समारोह आयोजित

Bokaro, Sinhabhoom, Jharkhand

प्रत्येक वर्ष जनवरी फरवरी माह में झारखण्ड राज्य में विभिन्न जिलों में ‘मूलनिवासी मिलन समारोह’ आयोजित किया जाता है। इस समारोह में मूलनिवासी समाज के कार्यकर्ता और उनके परिवार के लोग एक दिन के लिए इकठ्ठा आते हैं। आपस में चर्चा होती है, कलाचार के विभिन्न कार्यक्रम भी होते हैं, साथ ही प्रबोधन-प्रशिक्षण भी होता है। बामसेफ और उसके ऑफशूट विंग्स के माध्यम से यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। हाल ही में 19 जनवरी 2021 बोकारो जिले में मूलनिवासी मिलन समारोह का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में मूलनिवासी समाज के कार्यकर्ता परिवार इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसके बाद 7 फरवरी 2021 को सिंहभूम जिला में मूलनिवासी मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें जिले के कार्यकर्ता अपने परिवार के सदस्यों के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम में बीएस4 महाअभियान के बारे में चर्चा हुयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here