लेकिन आज पुरुषवाद को धर्म के नाम पर इतना बढ़ावा दिया जा रहा है कि न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग माना जानेवाले इस वकील ने भी अपने पूरे होश खो दिए।
यह वीडियो देखिए इसमें भगवान सिंह ठाकुर नाम के एक एडवोकेट ने न्यायल के प्रांगण में भारी भीड़ के बीच एक महिला के साथ बदतमीजी की, मारपीट की।
मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के ग्राम ढोंढा निवासी एक 20 वर्षीय महिला के साथ इस एडवोकेट ने इस प्रकार से न्यायालय में बदतमीजी की, अमारपीट की।
जब यह एडवोकेट उस महिला को मारपीट कर रहा था तब पहले तो लोग खड़े-खड़े देख रहे थे, जैसे की रोज का मामला है। बाद में किसी ने उस महिला को बचाया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला का बच्चा सफेद कपड़े में जमीन पर है। अभी पूरी खबर प्राप्त नहीं हुई है।
यह घटना 5 मई 2022 को दोपहर के समय की है। पीड़ित लड़की कुछ समस्याओं को लेकर के अधिवक्ता के पास गई थी। क्या कारण था कि भगवान सिंह ठाकुर यह शक्श नाराज हो गया और खुलेआम मारपीट करने लगा।
खुद को एडवोकेट बताने वाला यह भगवान सिंह ठाकुर शक्स जिस किसी कारण से हो, उसने जो हरकत की है वह घृणास्पद है। क्या इस अधिवक्ता के खिलाफ कारवाई होगी? क्या बार असोसिएशन व कोर्ट इसपर दंडात्मक कारवाई करेगा?
शहडोल से हमारे प्रतिनिधि मोहन आंबेडकर ने इस जानकारी की पुष्टि की है।








