===
हाल ही में पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक की नई सूची जारी हुई है। ईपीआई यानी पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक की रिपोर्ट बताती हैं कि स्वच्छ पर्यावरण के मामले में भारत एक सौ अस्सी देशों की सूची में सबसे नीचे हैं। जबकि भारत के पड़ोसी देश इस सूची में भारत से आगे हैं।
इस रिपोर्ट में भारत मात्र अठारह दशमलव नौ अंक के साथ सबसे निचले यानी एक सौ अस्सीवें पायदान पर हैं। ईपीआई के अनुसार भारत ने कानून के शासन , भ्रष्टाचार पर नियंत्रण और सरकारी प्रभावशीलता पर भी अन्य देशों के मुकाबले कम स्कोर प्राप्त हुआ हैं।
ईपीआई अपनी रिपोर्ट हर दो साल में जारी करती हैं। इससे पहले वर्ष दो हजार बीस में रिपोर्ट जारी हुई थी जिसमे सत्ताईस दशमलव छह अंकों के साथ भारत एक सौ अड़सठवें स्थान पर था।
बताते चले कि , पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक को एक द्विवार्षिक सूचकांक के रूप में वर्ष दो हजार दो में ‘येल सेंटर फॉर एन्वायरमेंटल लॉ एंड पॉलिसी’ और ‘कोलंबिया यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर इंटरनेशनल अर्थ साइंस इंफॉर्मेशन नेटवर्क’ के सहयोग से वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम द्वारा पर्यावरण स्थिरता सूचकांक के रूप में शुरू किया गया था।
इस रिपोर्ट में कम अंक पाने वाले ज्यादातर वो देश हैं जिन्होंने स्थिरता पर आर्थिक विकास को प्राथमिकता दी है या फिर वो देश हैं जो अशांति और अन्य संकटों से जूझ रहे हैं। ईपीआई डेटा के विश्लेषण से पता चलता है कि देश की स्थिरता को बढ़ाने में वित्तीय संसाधन, सुशासन, मानव विकास और नियामक गुणवत्ता मायने रखती है। निसमे भारत काफी पिछड़ा हुआ हैं।
पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक में डेनमार्क सबसे ऊपर है। इसके बाद ब्रिटेन और फिनलैंड को स्थान मिला है। येल और कोलंबिया यूनिवर्सिटी की ओर से प्रकाशित सूचकांक में क्लाइमेट चेंज, पर्यावरणीय स्वास्थ्य और पारिस्थतिकी के महत्व के मामले में देशों की परख के लिए ग्यारह श्रेणियों में कुल चालीस प्रदर्शन सूचकों का उपयोग किया गया। जिसमे भारत सबसे नीचे हैं। जबकि इसके पड़ोसी देश अफगानिस्तान -इक्यासी, श्रीलंका – एक सौ बत्तीस, चीन- एक सौ साठ, नेपाल- एक सौ बासठ ,बांग्लादेश- एक सौ सतहत्तर और पाकिस्तान – एक सौ छिहत्तर वें पायदान पर हैं।
वही अन्य मानकों में भी भारत का स्थान काफी चिंताजनक हैं। जैसे जैव विविधता में एक सौ नवासी, संरक्षित क्षेत्र में एक सौ सतहत्तर, प्रजाति संरक्षण सूचकांक में एक सौ पचहतर, वायु गुणवत्ता में एक सौ नवासी, जलवायु नीति में एक सौ पैसठ और ग्रीन हाउस और गैस उत्सर्जन में एक सौ इकहत्तर वां स्थान प्राप्त हैं।







