जालोर में हुई विद्यार्थी हत्या का देशभर में विरोध

राजस्थान के जालोर में मासूम विद्यार्थी की हुई हत्या के विरोध में मूलनिवासी विद्यार्थी संघ (एमवीएस) द्वारा पूरे देशभर में रोष व्यक्त किया जा रहा है। 17 अगस्त को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करते हुए विभिन्न जिला व तहसील अधिकारियों के माध्यम से देश के राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया जा रहा है।

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में एमवीएस द्वारा राज्य अध्यक्ष मा. मोहित कुमार के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी के माध्यम से भारत के राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया है।

उत्तरप्रदेश के बिजनौर जिले में भी एमवीएस द्वारा रोष व्यक्त किया गया। यहां एमवीएस के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मू. सुनील कुमार के नेतृत्व में जिला अधिकारी कार्यालय द्वारा देश के राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा गया।

मूलनिवासी विद्यार्थी संघ ने मूलनिवासी समाज के सभी जागरूक लोगों को आवाहन किया है कि मासूम छात्र को न्याय दिलाने हेतु अपने-अपने क्षेत्र में समाज को एकजूट करें व राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजें। मूलनिवासी विद्यार्थी संघ अपने संगठनात्मक दायरे में संवैधानिक तरीकों से विद्यार्थियों को व उनके अभिभावकों को जागरूक व संगठित करने का कार्य कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here