=========
बीते उन्नीस जुलाई, दो हजार तेईस को उत्तराखंड के चमोली में स्थित नमामि गंगे परियोजना भवन में विद्युत करेंट फैलने से सौलह लोगों की मौत हो गई थी। जबकि इस घटना में कुल आठ लोग घायल हुए है। जिनमे से कुछ घायलों की स्थिति बेहद गंभीर हैं। इस घटना के बाद कई लोग सरकार और योजना में हुई लापरवाही पर सवाल खड़े कर रहे हैं और आरोपियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। जिसमे अब लोगो को मूलनिवासी संघ का भी सहयोग मिल रहा है।
===========
बताते चले की बीते उन्नीस जुलाई, दो हजार तेईस को उत्तराखंड के चमोली जिले में नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर बड़ा हादसा हो गया था। यहां करंट लगने से दो दर्जन से ज्यादा लोग बुरी तरह झुलस गए थे।
घटना के बाद सभी को आनन-फानन के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन इस हादसे की चपेट में आए कुल सौलह लोगों की मौत हो गई थी। जबकि आठ लोग अब भी घायल अवस्था में है।
घायलों में दो लोगो की स्थिति बेहद नाजुक हैं। जिन्हे श्रीनगर के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक जिन सौलह लोगो की मौत हुई है उनमें से छह पुलिसकर्मी है।
इस मामले को लेकर जब लोगो ने विरोध प्रदर्शन किया तो प्रदेश की सरकार ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये और घायलों को एक-एक लाख रुपये की राहत राशि देने का ऐलान किया है। लेकिन लोगो ने मुआवजे की राशि को बढ़ाने की मांग की हैं। साथ ही इस लापरवाही में शामिल लोगो की गिरफ्तारी की भी मांग की जा रही हैं।
इस मांग को लेकर मूलनिवासी संघ, चमोली और पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक), जनपद, चमोली का समर्थन मिला हैं। जिन्होंने बीते दिनों उत्तराखंड सरकार से मृतकों के आश्रितों को पचास लाख रुपए मुआवजा और घायलों को पच्चीस लाख रुपए मुआवजे के रूप में देने की मांग की हैं।
मूलनिवासी संघ और पीपीआई (डी) के पदाधिकारियों ने कहा की, माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा मृतक आश्रितों को पांच लाख व घायलों को एक लाख रुपए देने की जो घोषणा की गई है वह बहुत ही न्यून है।
उन्होंने कहा की, मृतक अपने परिवार के एक मात्र कमाने वाले व्यक्ति थे और उनके मासूम बच्चे हैं। उनके पालन पोषण व शिक्षा गंभीर समस्या है। मूलनिवासी संघ और पीपीआई (डी) चमोली माननीय मुख्यमंत्री महोदय से प्रत्येक मृतक के परिवार को पचास लाख मुआवजा और घायल को पच्चीस लाख मुआवजा दिया जाय।
साथ ही मृतक के आश्रित परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी सेवा में नियुक्ति प्रदान की जाय और नमामि गंगे परियोजना में घटित घटना की न्यायिक जांच कराई जाय।








