उत्तराखंड के नैनीताल जिले में बीएस फोर महा जनजागरण अभियान।

==========

उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में बीएस फोर महा जनजागरण अभियान के तहत जनसंपर्क का कार्य जोरो से चलाया जा रहा हैं । साथ ही आगमी दिनांक सताइस अगस्त, दो हजार तेईस को होने वाले कलस्टर अभियान के लिए अधिक से अधिक लोगो से संवाद किया जा रहा हैं।

============

उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में बीएस फोर यानी भारतीय संविधान, सम्मान, सुरक्षा, संवर्धन राष्ट्रव्यापी महा जन जागरण अभियान के तहत कई कार्यक्रम किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में आगमी सताइस अगस्त, दो हजार तेईस को कई जिलों में कलस्टर अधिवेशन का आयोजन किया गया हैं। जो देश भर के कई जिलों में एक साथ आयोजित की जाएगी।

कलस्टर अधिवेशन को सफल बनाने के लिए संविधान प्रबोधकों द्वारा जगह जगह जनसंपर्क किया जा रहा हैं और लोगो से संवाद कर सताइस अगस्त को आयोजित अधिवेशन के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

बीते बारह और तेरह अगस्त को उत्तराखंड के नैनीताल जिले के विभिन्न जगहों पर बीएस फोर के माध्यम से जनसंपर्क संवाद किया गया।

इस बीच बामसेफ और इसके ऑफ शूट विंग्स के कई कार्यकर्ता शामिल रहे, जिन्होंने इस अभियान को सफल बनाने के लिए और अधिक से अधिक प्रबुद्ध व्यक्तियों को इस महा अभियान में सम्मिलित होने के लिए कई व्यक्तियों और परिवारों के साथ संपर्क किया गया।

साथ ही उनको इस मिशन के बारे में और हमारे समाज के प्रति सरकार की उदासीनता के बारे में विस्तृत रुप से चर्चा की गई।

चर्चा के बाद सभी सम्मानित व्यक्तियों द्वारा इस अभियान की सराहना की गई और इस अभियान को समाज और देश के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण कदम बताया। सभी ने इस अभियान में सम्मिलित होने एवम इसे सफल बनाने के लिए पूर्ण आश्वाशन दिया।

बताते चले की बीते दिनों अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भी जनसंपर्क कार्य किया गया था। जिसमे हरिद्वार कलस्टर अधिवेशन के बारे में लोगो को जानकारी व आमंत्रित किया गया था।

इस बीच कार्यकर्ता हरिद्वार में रुड़की, भगवानपुर, झबरेड़ा और मंगलौर विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न गांवों का दौरा किया गया था। जिसमे किशनपुर, जमालपुर, हसनपुर, रुहालकी, दयालपुर, बेहदेकी, सदाबाद, कोटवाल, आलमपुर शेरपुर समेत कई गांव शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here