झारखंड के पांच पूर्व मंत्रियों की संपत्ति में करोड़ो रुपए की वृद्धि ।

============

झारखंड में रघुवर दास की सरकार के मंत्री रहे अमर बाउरी, रणधीर सिंह, नीरा यादव, लुईस मरांडी और नीलकंठ मुंडा की संपत्ति में असाधारण वृद्धि देखी गई हैं। किसी की संपत्ति महज कुछ ही सालो में पांच सौ फीसदी बढ़ गई तो किसी की संपत्ति हजार फीसदी से अधिक बढ़ गई।

============

इस देश में भ्रष्टाचार की स्थिति क्या है? और सबसे ज्यादा भ्रष्ट किस क्षेत्र के लोग है ये हम सब जानते है। लेकिन आज हम बात झारखंड के उन पूर्व मंत्रियों की करेंगे जिनकी संपति में असाधारण वृद्धि देखने को मिली हैं।

भाजपा के शासन में झारखंड प्रदेश के मंत्री रहे कुछ नेताओं की संपत्ति इतनी ज्यादा बढ़ी है, जिसे देख और सुनकर आप दंग रह जाएंगे।

आपको जानकर हैरानी होगी कि दो हजार चौदह से लेकर दो हजार उन्नीस तक प्रदेश के मंत्री रहे भाजपा नेताओं में किसी की संपति पांच सौ फीसदी बढ़ी हैं तो किसी की संपत्ति एक हजार फीसदी से भी अधिक।

खबर के मुताबिक झारखंड में रघुवर की सरकार में मंत्री रहे ऐसे पांच भाजपा नेताओं के नाम सामने आए है जिनके साल दो हजार चौदह और दो हजार उन्नीस के विधानसभा चुनाव में दिए गए शपथ पत्र में संपत्तियों में एक सौ अंठानवे (198) से लेकर ग्यारह सौ बीस (1120) फीसदी तक अंतर पाए गए हैं।

आंकड़ों की माने तो इसमें सबसे पहला नाम अमर बाउरी का आता है। जिसकी संपत्ति में सबसे अधिक तेजी से वृद्धि देखी गई है। साल दो हजार चौदह में इनकी संपत्ति मात्र सात लाख तेतीस हजार बताई गई थी। जबकि दो हजार उन्नीस के विधानसभा चुनाव में दिए गए शपथ पत्र में इनकी संपत्ति लगभग नब्बे लाख (89.41 लाख) बताई गई । मतलब इनकी संपत्ति में ग्यारह सौ बीस फीसदी की बढ़ोतरी हुई हैं।

इसमें अगला नाम रंधीर सिंह का आता हैं। जिनकी संपत्ति समान अवधि में अठहत्तर लाख पंचानवे हजार से बढ़कर पांच करोड़ से भी अधिक हो गई। मतलब इनकी संपति इस बीच पांच सौ इकतालीस फीसदी की वृद्धि हुई।

अगला नाम नीरा यादव का आता है । जिसकी संपत्ति में कुल तीन सौ तिरपन फीसदी की वृद्धि हुई हैं। समान समय अवधि में इनकी संपत्ति अस्सी लाख उनसठ हजार से बढ़कर तीन करोड़ पैसठ लाख तक पहुंच गई।

इस सूची में अगला नाम लुईस मरांडी का आता हैं। जिनकी संपति में तीन सौ तीन फीसदी की वृद्धि देखी गई हैं। इनकी संपत्ति इस बीच दो करोड़ पच्चीस लाख से बढ़कर नौ करोड़ से अधिक पहुंच गई।

वही आखिर में नीलकंठ मुंडा का नाम आता हैं। जिनकी संपत्ति एक करोड़ छियालिस लाख से बढ़कर चार करोड़ पैसठ लाख तक पहुंच गई और इनकी संपत्ति में साल दो हजार चौदह से उन्नीस तक एक सौ अंठानवे फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here