===========
बीते तीन सितंबर, दो हजार तेईस दिन रविवार को उत्तर प्रदेश के बांदा में बीएस फोर यानी भारतीय संविधान, सम्मान, सुरक्षा, संवर्धन राष्ट्रव्यापी महा जनजागरण अभियान के तहत क्लस्टर अधिवेशन सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया । जिसमे विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता समेत कई मूलनिवासी उपस्थित रहे।
==========
बांदा-उत्तर प्रदेश में बीएस फोर यानी भारतीय संविधान, सम्मान, सुरक्षा, संवर्धन राष्ट्रव्यापी महा जनजागरण अभियान के तहत दिनांक तीन सितंबर, दो हजार तेईस को क्लस्टर अधिवेशन सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
यह अधिवेशन बुद्ध सेवा संस्थान, गायत्री नगर, बबेरू रोड बांदा (उत्तर प्रदेश ) में आयोजित की गई थी। जिसकी अध्यक्षता मूलनिवासी चन्द्र प्रकाश धारिया जी ने की।
वही कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विकलांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के प्रोफेसर डा० आनंद कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बामसेफ बांदा जिला के जिलाध्यक्ष मूलनिवासी गयापाल प्रजापति ने किया। जबकि कार्यक्रम की प्रस्तावना बामसेफ उत्तर प्रदेश साउथ के अध्यक्ष मूलनिवासी शत्रुघन लाल जी ने रखी।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने मूलनिवासी बहुजन समाज के महानायकों के संघर्ष के बारे में चर्चा की । साथ ही बामसेफ एवं इसके ऑफ शूट विंग्स जैसे मूलनिवासी संघ, मूलनिवासी विद्यार्थी संघ, मूलनिवासी कर्मचारी कल्याण महासंघ, मूलनिवासी सभ्यता संघ के बारे में विस्तार से चर्चा किया।
वक्ताओं द्वारा भारतीय संविधान का मूलनिवासी बहुजन समाज के जीवन में महत्व तथा राष्ट्र व्यापी महा जन जागरण अभियान के बारे में लोगो को बताया गया।
साथ ही आगामी दिनांक बाइस अक्टूबर, दो हजार तेईस को बीएस फोर के तहत बामसेफ एवं इसके आफ सूट विंगस् की नागपुर में होने वाली राष्ट्रीय परेड के बारे में बताया गया और अधिक से अधिक संख्या में लोगो से जुड़ने की अपील की गई।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डा० आनंद कुमार जी ने मूलनिवासी बहुजन समाज के इतिहास, संगठन, लोकतंत्र एवं भारतीय संविधान तथा वर्तमान स्थितियां कैसे मूलनिवासी बहुजन समाज के विपरीत है ?और उसके समाधान क्या है ?इस पर विस्तार से बातें रखीं।
अध्यक्षता कर रहे मू.चन्द्रप्रकाश धारिया ने मूलनिवासी कर्मचारी कल्याण महासंघ द्वारा चलाए जा रहे दस बिंदुओं पर विस्तार से बातें रखीं। साथ ही बीएस फोर यानी भारतीय संविधान, सम्मान, सुरक्षा, संवर्धन राष्ट्रव्यापी महा जनजागरण अभियान के बारे में लोगो को जानकारी दिया ।
कार्यक्रम के दौरान कई मूलनिवासी साथी उपस्थित रहे । जिनमे मुख्य रूप से मूलनिवासी रामकुमार, मूलनिवासी शिवनारायण वर्मा, मूलनिवासी रामशंकर प्रजापति, मूलनिवासी आशाराम वर्मा, मूलनिवासी फौजी भोला प्रसाद प्रजापति, मूलनिवासी रामह्रदय यादव, मूलनिवासी शिवभूषण पटेल, मूलनिवासी फूल चन्द्र, समेत कई लोग उपस्थित रहे।







