===========
आज देश भर में बीएस फोर यानी भारतीय संविधान, सम्मान, सुरक्षा, संवर्धन राष्ट्रव्यापी महा जनजागरण अभियान चलाया जा रहा हैं। लेकिन आखिर क्यों इस अभियान को चलाने की नौबत आई ? और क्यों देश के सभी मूलनिवासियों और मूलनिवासी संगठनों को इस अभियान से जुड़ना चाहिए?
============
साल दो हजार अठारह से बामसेफ और इसके ऑफ शूट विंग्स संगठनों जैसे मूलनिवासी संघ, मूलनिवासी विद्यार्थी संघ, मूलनिवासी कर्मचारी कल्याण महासंघ और मूलनिवासी सभ्यता संघ जैसे संगठनों द्वारा देश भर में बीएस फोर की शुरुआत की गई।
इस अभियान का उद्देश्य देश के नब्बे फीसदी मूलनिवासी बहुजन समाज को संविधान के प्रति जागरूक करना हैं क्योंकि आज संविधान लागू होने के तिहत्तर साल बाद भी कई लोग संविधान और संविधान के महत्व से अंजान हैं।
जिसके कारण आज देश के मूलनिवासी उन संविधान विरोधियों को भी अपना मित्र मान बैठे है, जो संविधान उनको समाज में हर तरह के अधिकार के साथ समाज में एक गौरवमय जीवन जीने का अधिकार देता हैं।
जन जन तक संविधान को पहुंचाने के लिए बामसेफ और इसके ऑफ शूट विंग्स जैसे संगठन पिछले कई सालों से देश भर में बीएस फोर अभियान चला रहे हैं।
बामसेफ, मूलनिवासी संघ, मूलनिवासी विद्यार्थी संघ, मूलनिवासी कर्मचारी कल्याण महासंघ और मूलनिवासी सभ्यता संघ के कार्यकर्ता देश भर में बीएस फोर के तहत कार्यक्रम लगा रहे हैं और इसी का परिणाम है की आज देश भर में बीएस फोर के तहत रोजाना सैकड़ों लोगो को संविधान की जानकारी दी जा रही हैं।
बीएस फोर अभियान के तहत आज देश भर में हजारों संविधान प्रबोधक, सैकड़ों मूलनिवासियों को संविधान और संविधान में दिए उनके मौलिक अधिकारों को बिल्कुल आसान और सरल भाषा में बता रहे हैं।
बीएस फोर की महत्त्वता को देखते हुए आज बामसेफ और इसके ऑफ शूट विंग्स के अलावा भी कई मूलनिवासी संगठने भी बीएस फोर के समर्थन में आगे आ रहे हैं।
भारत के कई जिलों में बड़े पैमाने पर बीएस फोर के तहत संविधान विचार गोष्ठी और क्लस्टर अधिवेशन लगाए जा रहे हैं। जिसमे सैकड़ों की संख्या में महिलाओं, बच्चों, युवाओं, विद्यार्थियों और पुरुषो को बीएस फोर के महत्व को बताया जा रहा हैं।
बीते सताइस अगस्त, दो हजार तेईस दिन रविवार को देश भर के ढाई सौ से अधिक जिलों में बीएस फोर यानी भारतीय संविधान, सम्मान, सुरक्षा, संवर्धन राष्ट्रव्यापी महा जनजागरण अभियान के तहत क्लस्टर अधिवेशन का आयोजन किया गया।
जिसमे मूलनिवासी बहुजन समाज के सैकड़ों लोगो ने हिस्सा लिया । जिन्हे विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों, संविधान प्रबोधकों और समाज के बुद्धिजीवियों ने संबोधित किया।








