===========
भारत में किस स्तर पर फर्जीवाड़ा होता है, इसका आप अंदाजा नही लगा सकते हैं। हाल ही का मामला उत्तर प्रदेश के शिक्षक भर्ती से संबंधित है जहा, कई अभ्यर्थियों को फर्जीवाड़ा कर पास कराया गया। आंकड़ों के मुताबिक ऐसे अभ्यर्थियों की संख्या बीस है, जिसमे से अब तक तीन को पकड़ा गया हैं।
============
जो नेता देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का वादा करते हैं, कही न कही सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार उन्ही नेताओ के कार्यालय में होता हैं।
देश के ऐसे कई क्षेत्र है जहा दिन दहाड़े फर्जीवाड़ा कर अयोग्य लोगो को विभिन्न पदो पर बैठाया जा रहा हैं और ये यकीन करना मुश्किल हो जाता है की कैसे इतने चरणों और वेरिफिकेशन के बाद भी कोई फर्जीवाड़ा करें और सरकार को कानो कान खबर न हो।
हाल ही का मामला उत्तर प्रदेश से निकल कर आया है। जहा शिक्षक भर्ती में फर्जीवाड़ा कर कई लोगो को पास करवाया गया हैं।
एसएसपी अशोक वेंकटेश द्वारा जारी बयान के मुताबिक आरोपियों के पास मिली डायरी में बीस अभ्यर्थियों के नाम सामने आए है। जिनमे से तीन अभ्यर्थियों को पकड़ा गया है। जबकि सत्रह की तलाश अब भी जारी है।
पकड़े गए तीन अभ्यर्थियों में से एक का नाम धर्मेंद्र पटेल बताया जा रहा हैं। जो सरावममरेज, प्रयागराज का रहने वाला हैं।
खबरों के मुताबिक धर्मेंद्र को शिक्षक भर्ती में एक सौ पचास अंक में से एक सौ बयालीस अंक दिए गए है। लेकिन जब उनसे देश के राष्ट्रपति का नाम पूछा गया तो वे जवाब नही दे पाए।
धर्मेंद्र यूपी के उन्हत्तर हजार (69000) सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में टॉपरों की सूची में शामिल हैं। लेकिन आश्चर्य की बात यह हैं की इन्हें देश के राष्ट्रपति तक का नाम नहीं मालूम हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक एसएसपी ने धर्मेंद्र से जब पूछा कि देश का राष्ट्रपति कौन है? तो वह इसका जवाब नहीं दे सका।
इसके बाद उन्होंने धर्मेंद्र से सामान्य ज्ञान के कुछ सवाल पूछे, लेकिन वह इसका भी जवाब नहीं दे पाया। एसएसपी ने इस मामले में कहा की, उसकी खामोशी बता रही थी कि वह सहायक शिक्षक भर्ती में कैसे टॉपरों की सूची में शामिल हो गया।
एसएसपी ने बताया कि, आरोपियों के पास से मिली डायरी में बीस अभ्यर्थियों के नाम सामने आए इनमें अठारह का चयन होने का भी पता चला है, लेकिन अभी सिर्फ तीन पकड़े गए हैं। जबकि अन्य सत्रह की तलाश की जा रही है।








