=============
मामला उत्तर प्रदेश के महराजगंज ज़िले का हैं। जहा एक मूलनिवासी नाबालिक ने दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाते हुए बीते पांच सितंबर, दो हजार तेईस को भाजपा नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई हैं। बताते चले की आरोपी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष हैं। जिसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया हैं।
================
उत्तर प्रदेश यू ही नहीं बदनाम हैं। उत्तर प्रदेश में मूलनिवासियों के साथ हो रहे अत्याचार के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।
प्रदेश के अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, मुस्लिम और खास कर महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार के कई मामले प्रदेश में रोजाना घटती हैं।
हाल ही का मामला उत्तर प्रदेश के महराजगंज ज़िले के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जहा सत्रह वर्षीय मूलनिवासी लड़की ने भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मासूम रजा राही के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या से संबंधित मामला दर्ज कराया हैं।
मूलनिवासी नाबालिक ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि बीते अठाईस अगस्त को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के ज़िलाध्यक्ष मासूम रज़ा राही ने उसके साथ दुष्कर्म किया और जब पिता ने विरोध किया, तो आरोपी ने उनकी पिटाई की, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
बताते चले की यह घटना अठाईस अगस्त, दो हजार तेईस को घटी थी, जबकि मासूम ने इसकी शिकायत पांच सितंबर को दर्ज कराई हैं । जिसमे उसने दुष्कर्म और इसका विरोध करने पर उसके पिता की हत्या करने के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई हैं।
पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने आरोपी मासूम रजा राही के खिलाफ सदर कोतवाली थाने में दुष्कर्म और हत्या समेत संबंधित भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की प्रासंगिक धाराओं के अलावा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) और अनुसूचित जाति, जनजाति निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत केस दर्ज किया गया है।
पीड़िता द्वारा दर्ज एफआईआर के मुताबिक बीते अठाईस अगस्त को भाजपा नेता ने उसके साथ दुष्कर्म किया और जब उसके पिता राजू ने विरोध किया, तो आरोपी ने उनकी पिटाई की, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। बाद में इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई।








