बलिया जिला के सरकारी अस्पताल में बीते तीन दिन में अड़सठ (68) मौत।

======

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सरकारी अस्पताल में मौत का सिलसिला लगातार जारी है। आंकड़ों के मुताबिक बीते पंद्रह जून, दो हजार तेईस से अठारह जून, दो हजार तेईस के बीच इस अस्पताल से अड़सठ मरीजों की मौत हो चुकी हैं। लेकिन अभी तक मौत का ठोस कारण का पता नहीं चल पाया हैं।

======

इस समय भीषण गर्मी से लोगो का हालत खराब है जिससे विभिन्न अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही हैं। खास कर सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही हैं।

इन हालातो में उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक खबर निकल कर आई हैं, जिसने पूरे देश को चौंका दिया हैं। खबर हैं की बलिया जिले के सरकारी अस्पताल में तीन दिनों में अड़सठ मरीजों की मौत हो गई हैं।

आंकड़ों के मुताबिक यह मौतें बीते पंद्रह जून, दो हजार तेईस से अठारह जून दो हजार तेईस के बीच हुई हैं। खबर के मुताबिक, बीते पंद्रह जून, दो हजार तेईस को अस्पताल में एक सौ चौवन (154) लोगो को भर्ती कराया गया और तेईस (23) लोगो की मौत हो गई। सौलह जून, दो हजार तेईस को एक सौ सैंतीस (137) लोगो को भर्ती कराया गया और बीस (20) लोगो की मौत हो गई। सत्रह जून, दो हजार तेईस को ग्यारह (11) लोगो की मौत हो गई, जबकि अठारह जून को एक सौ अठत्तर (178) लोगो को भर्ती कराया और चौदह (14) लोगो की मौत हो गई।

इन मौतों का कारण पूछने पर अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिवाकर सिंह लापरवाह जवाब देते नजर आए। उन्होंने इन मौतों को लू से जोड़ा था। जिसका कोई ठोस सबूत भी नहीं है।

वही अगर अस्पताल की व्यवस्था की बात की जाए तो अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मरीजों की भीड़ काफी बढ़ गई है। जबकि अस्पताल की पूरी जिम्मेदारी केवल दो से तीन डॉक्टर और चंद कर्मचारियों पर आ गई है।

खबरों के मुताबिक अस्पताल में मरीजों के लिए वार्ड की कमी है। मरीज गैलरी में लेटे हुए नजर आ रहे हैं। जबकि मृतक फर्श पर बिखरे हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here