जसिया रोहतक में हुयी एससी और ओबीसी की बैठक।
बैठक में संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य सरदार गुरनाम सिंह चडूनी और
बामसेफ के राष्ट्रीय संगठन सचिव सुरेश द्रविड़ उपस्थित थे।
दिल्ली के बॉर्डर पर लगातार चल रहे किसानों के धरना आंदोलन को अब 80 दिन हो रहे हैं। देश भर के करीब 500 से अधिक किसान संगठनों द्वारा संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में यह धरना दिया जा रहा है। मांग है 3 नए कृषि सम्बंधित कानून को निरस्त कर एमएसपी का कानून बनाना।
दिल्ली बॉर्डर पर जारी धरना आंदोलन के समर्थन में हरियाणा के विभिन्न जिलों में जगह जगह सभाएं हो रही है। इसे देशभर से किसानों का समर्थन बढ़ रहा है। अब इसमें कर्मचारी संगठन और मजदूर संगठन भी समर्थन दे रहे हैं।
हरियाणा के रोहतक में एससी और ओबीसी कर्मचारियों के संगठनों द्वारा एक बैठक आयोजित करके यह समर्थन दिया गया। दिनांक 11 फरवरी 2021 को चौधरी सर छोटूराम धाम, जसिया रोहतक में हुयी इस बैठक में संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य सरदार गुरनाम सिंह चडूनी और बामसेफ के राष्ट्रीय संगठन सचिव सुरेश द्रविड़ उपस्थित थे।
रोहतक में संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य सरदार गुरनाम सिंह चडूनी के साथ हुयी इस बैठक में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
जिसमें मुख्य रूप से बामसेफ के राष्ट्रीय संगठन सचिव सुरेश द्रविड़, मूलनिवासी संघ हरियाणा के अध्यक्ष मान्यवर दिनेश रंगा, सत्यवीर सिंह मुंडे, प्रधान डॉ अम्बेडकर शिक्षा समिति रोहतक, जयभगवान सोलंकी, अश्वनी कुमार, रणधीर सिंह, सत्यनारायण, शेर सिंह पुनिया, दलबीर राठी, धर्मपाल, पूर्व सरपंच बहबलपुर, सुभाष जांगड़ा, डॉ रमेश कुतुबपुर कैथल, कृष्ण नैन, भीम आर्मी हिसार के जिला अध्यक्ष राजेश सिरसौद, मनीष कुमार, सुरेंद्र सिल्ला बरवाला, प्रवीन कुमार बुगाना, हिसार, प्रदीप कुमार सोनीपत, राजेश कुमार जींद, महेंद्र सिंह भिवानी, सुरेश कुमार धिकताना, मुर्ति राम खिचि, बलवान सिंह हुड्डा, अमित कुमार बिचपड़ी, हिसार, रामधारी जसिया, रोहतक, मंजीत जसिया, रोहतक, दिनेश कुमार, पानीपत, ओम सिंह रिठाल, रामफल सिंह धिंगताना, दलबीर सिंह, ओमप्रकाश, कृष्ण लाल आदि उपस्थित थे।
इस बैठक के पहले, मकड़ौली टोल प्लाजा रोहतक में चल रहे धरना प्रदर्शन में भी साथियों ने सहभाग लिया।मकड़ौली टोल प्लाजा, रोहतक में चल रहे इस धरना प्रदर्शन में बामसेफ के राष्ट्रीय संगठन सचिव सुरेश द्रविड़ ने अपने विचार रखें।









