क्या हैं धर्मनिरपेक्षता का अर्थ? भारतीय संविधान में धर्मनिरपेक्षता का महत्व।

===========

किसी भी लोकतांत्रिक देश में धर्मनिरपेक्षता शब्द बेहद ही महत्वपूर्ण होता हैं। खासकर भारत जैसे देश में जहा कई धर्मो के लोग निवास करते हैं और संविधान निर्माताओं ने भी धर्मनिरपेक्षता के महत्व को समझते हुए इसे भारत के संविधान में विशेष महत्व दिया हैं।

============

भारत विभिन्नताओं से भरा हुआ देश हैं। भारत में विभिन्न जाति, धर्म, भाषा और विभिन्न संस्कृति को मानने वाले लोग रहते हैं। जिन्हें एक सूत्र में बंधे रखने का काम इस देश का संविधान करता हैं।

संविधान निर्माताओं ने भारत को एक लोकतांत्रिक देश घोषित किया हैं, जो धर्मनिरपेक्ष हैं।

भारतीय संविधान के भाग तीन के अनुच्छेद पच्चीस से अठाईस में वर्णित मौलिक अधिकारों में धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार मिलते हैं। जिससे स्पष्ट है की भारत एक धर्मनिपेक्ष राष्ट्र हैं।

इसके अलावा भारतीय संविधान के प्रस्तावना में भी पंथ – निरपेक्षता शब्द जोड़े गए हैं।

भारत जैसे देश में धर्मनिरपेक्षता शब्द का महत्व और अधिक बढ़ जाता हैं, जहा विभिन्न धर्मों को मानने वाले लोग रहते हैं। धर्मनिरपेक्षता शब्द भारत के सभी धर्मों को संरक्षण देने का काम करती हैं।

धर्मनिरपेक्षता के परिभाषा पर ध्यान दे तो यह कहती हैं कि, धर्मनिरपेक्ष का अर्थ जीवन के राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक पहलुओं से धर्म को अलग करना हैं।

धर्मनिरपेक्ष शब्द का अर्थ है, धर्म से अलग होना या कोई धार्मिक आधार नहीं होना।

एक पंथ – निरपेक्ष राष्ट्र में सभी पंथ समान होते है और पंथ के आधार पर किसी भी राष्ट्र में व्यक्ति के साथ भेदभाव नहीं किया जा सकता हैं।

भारतीय संविधान भारत को एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र घोषित करता हैं, लेकिन संविधान लागू होने के सात दशक बाद भी धर्मनिरपेक्षता के मूल्यों को अमल नहीं किया गया हैं।

आजादी के बाद से ही भारत की राजनीति को धर्म से जोड़ा गया। आज भी देश की राजनीति धार्मिक मुद्दों तक ही सिमटी हुई हैं , जो धर्मनिपेक्षता का उल्लंघन और गैर-संवैधानिक हैं।

आज भी सरकारें अपने भाषणों में धार्मिक नारे लगाते, किसी विशेष धर्म का पक्ष लेते और धार्मिक मुद्दों पर वोट मांगते दिख जाते हैं। जबकि धर्मनिरपेक्षता का सिद्धांत यही हैं कि, राज्य राजनीति या किसी गैर-धार्मिक मामले से धर्म को दूर रखेगा और सरकार धर्म के आधार पर किसी से भी कोई भेदभाव नहीं करेगा।

धर्मनिरपेक्षता हमें किसी के धर्म का विरोध करना नहीं, बल्कि सभी को अपने धार्मिक विश्वासों एवं मान्यताओं को पूरी आज़ादी से मानने की छूट देने सीखता हैं। खास बात तो यह हैं कि, धर्मनिरपेक्ष राज्य में उस व्यक्ति का भी सम्मान होता है जो किसी भी धर्म को नहीं मानता है।

लेकिन भारत जैसे देश में नास्तिकों को हमेशा से ही धर्म विरोधी समझा गया हैं। जबकि एक धर्मनिरपेक्ष राज्य नास्तिकों के भी जीवन और संपत्ति की रक्षा करता है साथ ही उन्हें अपने तरीके की जीवन शैली और जीवन जीने का अधिकार भी देता हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here