========
दिनांक छह अगस्त, दो हजार तेईस दिन रविवार को बोकारो के सेक्टर फोर में स्थित बुद्ध विहार में बीएस फोर यानी संविधान, सम्मान, सुरक्षा, संवर्धन राष्ट्रव्यापी महा जनजागरण अभियान के तहत एक दिवसीय संविधान विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया हैं। जिसका विषय है, राष्ट्रीयकरण का पैगाम – निजीकरण पर लगाम।
===========
बोकारो के सेक्टर फोर में स्थित बुद्ध बिहार, सुविधा बैंक्वेट हॉल (Suvidha Banquet hall) में भारतीय संविधान, सम्मान, सुरक्षा, संवर्धन राष्ट्रव्यापी महा जनजागरण अभियान के तहत संविधान विचार संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा हैं। जिसमे बामसेफ और इसके ऑफ शूट विंग्स के कार्यकर्ता और पदाधिकारी समेत सैकड़ों मूलनिवासी उपस्थित होंगे।
कार्यक्रम में उद्घाटक के रूप में बाघमारा प्रखंड विकास पदाधिकारी मूलनिवासी सुनील कुमार प्रजापति, मुख्य अथिति के रूप में कार्यपालक अभियंता, चास बोकारो से मूलनिवासी ई० राम प्रवेश राम उपस्थित होंगे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में कोडरमा जिला आपूर्ति पदाधिकारी मूलनिवासी डॉ० प्रमोद राम उपस्थित होंगे।
इस कार्यक्रम में “राष्ट्रीयकरण का पैगाम – निजीकरण पर लगाम” इस विषय पर चर्चा होगी। इस कार्यक्रम का संचालन मूलनिवासी संघ जिला इकाई, बोकारो के जिला महासचिव मूलनिवासी भरत महतो जी, प्रस्तावना बामसेफ के प्रदेश कोषाध्यक्ष मूलनिवासी रितेश कुमार जी और इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बामसेफ के प्रदेश कार्यालय सचिव मूलनिवासी लालचंद रजक सर करेंगे ।
वही वक्तगणों के रूप में बामसेफ जिला कार्यकारिणी सदस्य मूलनिवासी डॉ० सुरेंद्र कुमार, बामसेफ जिला अध्यक्ष मूलनिवासी भगवान चौधरी, मूलनिवासी संघ के जिला कोषाध्यक्ष मूलनिवासी ज्योति कुमारी और मूलनिवासी संघ के प्रदेश महासचिव मूलनिवासी वीरेंद्र कुमार जी उपस्थित रहेंगे।
यह कार्यक्रम छह अगस्त, दिन रविवार की सुबह दस बजे प्रारंभ होगी। जो दोपर के डेढ़ बजे तक चलेगी। कार्यक्रम के अंत में मक्कम के बोकारो जिला महासचिव मूलनिवासी संजय उरांव धन्यवाद ज्ञापन करेंगे।







