===
(चुनाव आयोग द्वारा पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा हुयी है। राष्ट्रीय राजनीति में उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब की चर्चा अधिक है। इन राज्यों में पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) (पीपीआईडी) भी सक्रिय हैं। पीपीआईडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मू. बी. डी. बोरकर इनके साथ कई मुद्दों पर ख़ास बातचीत हुयी। 14 जनवरी 2022 को हुयी इस बातचीत का संपादित लिप्यंतरण यहां पाठकों के लिए प्रकाशित कर रहे हैं। बातचीत का वीडियो एमएनटी न्यूज नेटवर्क के फेसबुक पेज तथा यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।)
मू.प्रदीप सुशीला, नॅशनल कोऑर्डिनेटर एमएनटी न्यूज नेटवर्क (सवाल) : सर उत्तर प्रदेश में अभी चुनाव हैं। पांच राज्यों के चुनाव हो रहे हैं ,लेकिन मीडिया में उत्तर प्रदेश की ज्यादा बात हो रही है साथ ही पंजाब की भी बात हो रही हैं। इस मद्देनजर, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) लगभग पिछले लोकसभा, विधानसभा चुनावों से सक्रिय है। उत्तर प्रदेश में आपकी कैसी तैयारी है? इस विधानसभा चुनाव की तरफ आप कैसे देख रहे हैं?
मू. बी. डी. बोरकर, राष्ट्रीय अध्यक्ष, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक (जवाब) : देखिए, सबसे पहले अक्टूबर महीने में हम लोगों ने हमारा (पीपीआईडी का) तीसरा स्थापना दिवस, उत्तराखंड के हल्द्वानी (नैनीताल में स्थित) में मनाया। 29 और 30 अक्टूबर, 2021 में हमने ये मनाया। जो पांच राज्यों में एलेक्शन्स होने जा रहे हैं, इससे 3 महीने पहले हमने मुख्यरूप से तीन राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में पार्टी को तैयारी में, फील्ड वर्क में कार्यकर्ताओं को उतारने के लिए हमने पूरी ताकत लगा के अपनी तैयारियां शुरू की।
जहां तक कि यूपी का सवाल हैं, 57 सीट्स पर आज की तारीख में हमने अपने कैंडिडेन्स की लिस्ट रिलीज कर दी हैं। उत्तर प्रदेश को हमारी सुविधा की दृष्टि से हमने चार भागों में बांटा हैं, उसमे बुंदेलखंड हैं, यूपी वेस्ट है, यूपी सेंट्रल हैं और यूपी ईस्ट हैं। तो ये चारों भागों में हम 25 जिलों में, 57 सीटे यूपी में हम लड़ रहे हैं। बुंदेलखंड में 6 डिस्ट्रिक्ट्स में हम लड़ रहे हैं, यूपी सेंट्रल में तीन डिस्ट्रिक्ट्स में हम लड़ रहें हैं। यूपी ईस्ट में 10 डिस्ट्रिक्ट्स में हम लड़ रहे हैं और यूपी वेस्ट में 6 डिस्ट्रिक्ट्स में हम लड़ रहे हैं। इस प्रकार से यूपी के (कूल जिलों में से) 25 डिस्ट्रिक्ट्स में हम अभी 57 सीटे लड़ रहे हैं। आप देखेंगे कि सात चरणों में (उत्तर प्रदेश विधानसभा का) इलेक्शन हो रहा है। दस मार्च को रिजल्ट आने वाले हैं। (इन सात चरणों में उत्तर प्रदेश में) कुल मिलाकर 85 के आस-पास सीटें हम यूपी में ही लड़ने वाले है।
पंजाब में आज की तारीख में हम 8 डिस्ट्रिक्ट्स में 16 सीटों पर लड़ रहे हैं। मैने ऑलरेडी पंजाब के प्रेसिडेंट, सेक्रेटरी और दूसरे साथियों से बातचीत की है। कुल मिलाकर करीब 30 सीटें हम पंजाब में लड़ेंगे।
जहां तक उत्तराखंड का सवाल हैं, तो उत्तराखंड में करीब सभी सीटे हम लड़ेंगे। कार्यकर्ताओं को वैसे इंस्ट्रक्शंस दिए हुए हैं।
प्रदीप सुशीला : सर आप अभी तीनो राज्यो में अपने उम्मीदवार खड़े कर रहे हैं। एक आरोप लगाया जाता है, खास करके आपकी पार्टी पर और आपका नाम लेकर आरोप लगाया जाता है कि, आपने बहुजन समाज पार्टी के खिलाफ में यह पार्टी बनाई हैं, बीएसपी को सेटबैक देने के लिए आपका प्रयास दिखाई देता हैं।
बी. डी. बोरकर जी : यह गलत प्रचार है। बीएसपी के खिलाफ खुद बीएसपी ही काम कर रही है। यह लोगों को समझना चाहिए। बीएसपी शुरू में जिस ऑब्जेक्टिव (उद्देश्य) को लेकर और फूले-आंबेडकरी आइडिओलॉजी के इलेक्ट्रोल पॉलिटिक्स में उतरी, तब मूलनिवासी बहुजन समाज के लोगो ने उसका बहुत साथ सहयोग भी किया। लेकिन बीएसपी अपने ऑब्जेक्टिव और अपनी आइडियोलॉजी से डिरेल हुई (हट गयी) है। आज बीएसपी की कर्ता-धर्ता सिर्फ नाममात्र मायावती देखती होंगी लेकिन सतीश मिश्रा जो पार्टी का जनरल सेक्रेटरी हैं, वही पार्टी में सब कुछ हैंडल कर रहा है। इसलिए आप ये देखेंगे कि बीएसपी का जो ग्राफ है, बसपा ने पहली बार यूपी में सरकार बनाने के बाद और चार बार मायावती जी मुख्यमंत्री बनने के बावजूद भी ग्राफ नीचे गिर गया, तब तो यह पीपीआई (डी) थी ही नही। आप ये देखेंगे कि, बीएसपी के खिलाफ खुद बीएसपी लड़ रही हैं। जहां-तक हमारे ऊपर जो आरोप लगाए जा रहे हैं वह गलत है।
इलेक्ट्रोल पॉलिटिक्स में वोटर किसी के साथ बंधा हुआ नहीं है। अगर वोटर किसी के साथ बंधा हुआ होता तो देश में और भिन्न-भिन्न राज्यों में सत्ता बदली ही नही होती। एक ही पार्टी की सत्ता रही होती। तो वोटर जो है वो अपने-आप मे सूझबूझ रखने वाला होता हैं। वो समझता हैं कि कौन उसके हित में काम कर रहा हैं।
कौन सी पोलिटिकल्स पार्टी आज की तारीख में सही मायने में फूले-आंबेडकर विचारधारा पर पॉलिटिक्स कर रही है? जो पार्टी फूले-आंबेडकर विचारधारा के अंतर्गत पॉलिटिक्स कर रही है, फूले-आंबेडकर विचारधारा का वोटर उस पार्टी के साथ जाएगा। तो ऐसा मानना की बीएसपी के वोट काटने के लिए पीपीआई (डी) बनाई गयी है तो तो यह गलत धारणा है और इसका मैं पुरजोर खंडन करता हूं।
प्रदीप सुशीला : सर, बीएसपी पहले से ही डिरेल हुई, आपका कहना हैं। हमने आपको यह भी कहते सुना है कि, इसी कारणवश आपकी यह पार्टी (पीपीआईडी) बनाई है, चुनावी मैदान में हैं। आपको कहां-तक लगता है कि यह जो फूले-आंबेडकरी विचारधारा आधारित राजनीति को सेटबैक मिल रहा है, उसको कहां तक आप कवर कर पाएंगे? उसको जो क्षति पहुंच रही हैं क्या उसका समाधान कर पाएंगे?
बी. डी. बोरकर जी : मैं आपको ये बता दूं कि मैने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड दौरा किया, मैंने लोगों को जानने की कोशिश की। फूले-आंबेडकराइट विचारधारा में विश्वाश करने वाला जो समाज हैं, उनकी धारणाएं जानने की कोशिश की, वह समाज बीएसपी से पूर्ण रूप से मायूस हुआ है। वह चाहता है कि कोई अल्टेरनेटिव (विकल्प) उनके सामने हो। फूले-आंबेडकराइट विचारधारा को सही तरीके से चलाने वाले विकल्प के साथ समाज जाना चाहता है, तो यह माहौल हैं।
पंजाब में भी दौरा किया, तो पंजाब के फूले-आंबेडकराईट विचारधारा में विश्वास करने वाला जो वोटर हैं वह भी यह चाहता हैं कि बीएसपी ने (फूले-आंबेडकराइट) आइडियोलॉजी के साथ समर्पित काम करना चाहिए था। वह काम नहीं करने की वजह से वहां भी फूले-आंबेडकराइट विचारधारा वाली अल्टरनेटिव पार्टी की जरूरत महसूस कर रहे हैं। मुझे लगता हैं की पीपीआई(डी) यह अल्टरनेटिव दे रही हैं। बहुत ही जल्द आप ये देखेंगे कि पीपीआई (डी) का ग्राफ बढ़ेगा। उम्मीद है कि इस इलेक्शन में पीपीआई (डी) उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब से कुछ पॉजिटिव रिजल्ट्स लेके आएगी।
प्रदीप सुशीला : आपने कहा कि अल्टरनेटिव के रूप में आपकी तरफ देखा जा रहा है। लेकिन राजनैतिक दलों में कोई न कोई चुनावी चेहरा या लीडर होता है। बहुजन समाज पार्टी को देखा जाए तो वहां पर मायावती जी हैं पहले कांशीराम जी थे। कांग्रेस में भी अभी प्रियंका गांधी वाड्रा को एक चेहरा बनाया गया है और बीजेपी में वहां योगी आदित्यनाथ है। हर पार्टी में कोई न कोई चेहरा है। ऐसे में पीपीआईडी की तरफ से कोई चेहरा दिखाई नहीं देता है, ना ही आपकी इस प्रकार का कोई पोस्टर या बैनर दिखाई देता हैं, केवल नाम और विचारधारा के आधार पर कितना सक्सेस कर पाएंगे?
बी. डी. बोरकर जी : हमने जब यह पार्टी बनाई तब, व्यक्ति के ऊपर समाज का विजन फोकस नहीं होना चाहिए, यह कॉन्शियसली निर्णय लिया गया है। आप यह देखेंगे कि जिन पार्टियों का चेहरा दिखाया जाता है, अल्टीमेटली वह पार्टियां ऑटोक्रेटिक तरीके से चलती है और फिर वही व्यक्ति पूरे संगठन को डिक्टेट करता है। जब डेमोक्रेसी भारत में चलानी है, तो ऑटोक्रेटिक ऑर्गनाइजेशन और ऑटोक्रेटिक लीडरशिप के माध्यम से एक डेमोक्रेटिक देश को नहीं चलाया जा सकता है। जैसे अभी मोदी जी है, कॉन्स्टिट्यूशन में डेमोक्रेसी है। लेकिन उनका और उनकी पार्टी का जो कार्य करने का तरीका है, वह टोटली ऑटोक्रेटिक और डिक्टेटोरियल (निरंकुश और तानाशाह) है। ऐसे लोग बेसिकली डेमोक्रेसी का चोला पहन कर ऑटोक्रेसी चला रहे है। हमारी पार्टी यह चाहती है कि हम विचारधारा के आधार पर अपनी पार्टी चलाएं, इसलिए हम किसी व्यक्ति को फोकस नहीं कर रहे हैं और फूले-आंबेडकर विचारधारा को समाज जीवन में प्रचारित-प्रसारित कर रहे हैं। डेफिनेटली हमारे यहां लीडर हैं, हमारे यहां राज्यों में लीडर है। लेकिन हम नहीं चाहते कि जैसे बीएसपी में आज मायावती उनके सुप्रीमो है और बाकी जितने भी उनके साथी हैं उनके साथ हैं, उनका कोई वहां वजूद नहीं है। अगर पार्टी में 25-30 या 40 साल से काम करने वाले जो साथी है, उनका पार्टी में कोई वजूद नहीं होता है, तो इसका मतलब वह किसी एक व्यक्ति के लिए काम कर रहे हैं ऐसा होता है, ना कि वह पार्टी के लिए गंभीरता से काम कर रहे हैं। इसलिए हम कॉन्शियसली व्यक्ति को प्रोजेक्ट नहीं कर रहे हैं। लेकिन मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) अपने आईडियोलॉजी का प्रचार-प्रसार करके अपने ऑब्जेक्टिव को आने वाले 5 या 10 वर्षों में भारत की राजनीतिक में रीगनाइजिंग फोर्स के रूप में स्थापित होगी।
प्रदीप सुशीला : सर, एक और मुद्दा हम आपसे जानना चाहेंगे क्योंकि जहां-तक उत्तर प्रदेश , पंजाब में देख रहे हैं, वहां गठबंधन की राजनीति है। वहां पर बीजेपी भी छोटी पार्टियों के साथ अलायंस (गठबंधन) कर रही है। समाजवादी पार्टी ने शुरू से ही अपना (गठबंधन का) उद्देश्य रखा है। छोटी- बड़ी दूसरी पार्टियों के लोग वहां जा रहे हैं। जहां तक बहुजन समाज पार्टी, कांग्रेस हैं और आपकी पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) तीनों ने चुनावी गठबंधन की तरफ नहीं देखा। कांग्रेस और बीजेपी की बात खैर अलग है, लेकिन पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) को क्या लाइक-माइंडेड ऑर्गनाइजेशन के साथ गठबंधन करने की आवश्यकता नहीं लगी?
बी. डी. बोरकर जी : देखिए, जब 25-26 सितंबर , 2021 को हमारी केंद्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग मेरठ में हुई, तब पंजाब के साथियों ने यह मुद्दा मीटिंग में उठाया कि, हमें गठबंधन की राजनीति करनी चाहिए या नहीं। इसके ऊपर गहराई से चर्चा हुई और यह निर्णय हुआ कि गठबंधन हमने नहीं करना चाहिए। क्योंकि अंतिमतः आप किसके साथ गठबंधन करना चाहते हैं? अगर आप यह सोचते हैं कि जो फूले-आंबेडकर विचारधारा के अंतर्गत दूसरी पार्टियां काम कर रही है, उनके साथ गठबंधन की बात करते हैं तो आप यह देखेंगे कि वह विशेष रूप से मैं बीएसपी की बात कर रहा हूं, वह रियल सेन्स (वास्तविक रूप) में अगर फूले-आंबेडकराइट विचारधारा की राजनीति अगर वह करते होते तो फिर पीपीआई (डी) बनाने का सवाल ही कभी नहीं होता। तो ऐसी पार्टियां जो सिर्फ फूले-आंबेडकराइट विचारधारा की बात करते हैं लेकिन ग्राउंड लेवल पर वह फूले-आंबेडकराइट विचारधारा के विरोधी पार्टियों के साथ गठबंधन करते हैं। इसका मतलब यह है कि फूले-आंबेडकर विचारधारा के साथ ऑनेस्ट और सिंसियर नहीं है और इसलिए ऐसी पार्टियों से गठबंधन करने का सवाल नहीं उठता। गठबंधन के मुद्दे पर काफी गहराई से चर्चा हुई और जो छोटी-छोटी पार्टियां रीजनल लेवल पर काम कर रही है, उन पार्टियों के साथ भी हमने गठबंधन नहीं करने का निर्णय लिया।क्योंकि हमें यह पता नहीं कि वह जो पार्टियां है उन पार्टियों के पीछे किसी दूसरे का हाथ है? क्योंकि इलेक्ट्रोल पॉलिटिक्स में यह होता है कि अपने विरोधकों को हराने के लिए रणनीति के रूप में कुछ लोगों को या कुछ पार्टियों को बढ़ावा दिया जाता है। इसलिए, उनके बारे में हमे पूर्ण रुप से पता नहीं होने की वजह से ऐसी पार्टियों के साथ गठबंधन नहीं करना चाहिए ऐसा हमने निर्णय लिया। लेकिन कुछ अंडरस्टैंडिंग हो सकती है कि कुछ सीटें जहां हम लड़ रहे हैं, उसमे जो दूसरी खुद को जो फूले-आंबेडकराइट विचारधारा की पार्टी मानती है, उन्हें वहां नहीं लड़ना चाहिए और जहां वह लड़ रहे हैं वहां हमें अपने कैंडिडेट खड़े नहीं करना चाहिए, इस तरह अंडरस्टैंडिंग हो सकती है, लेकिन अलायंस (गठबंधन) नहीं हो सकता है। अलायंस करने का मतलब है कि एक दूसरे के स्टेज पर जाकर एक दूसरे के उम्मीदवार का प्रचार करना। जब हमें उनके बारे में पूर्ण रूप से जानकारी नहीं है तो ऐसी पार्टियों के कैंडिडेट के लिए प्रचार करना, हमें ऐसा लगता है कि कहीं न कहीं हम अपनी विचारधारा के साथ तड़जोड कर लिए हो ऐसी संभावनाएं पैदा हो सकती है और इसलिए हमने कहा कि अंडरस्टैंडिंग हो सकती है कि जहां आप लड़ रहे हैं, वहां शायद हम न लड़े या जहां हम लड़ रहे है वहा आप न लड़े, लेकिन आप अपना प्रचार करें। इसलिए हमने अलायंस की पॉलिटिक्स नहीं करने का निर्णय लिया है।
प्रदीप सुशीला : सर, एक गंभीर सवाल यह भी है कि जिस समाजिक संगठन बामसेफ में कार्यरत थे, ववहां से अलग हुए एक व्यक्ति ने उसकी पार्टी के माध्यम से अभी एक ऐलान किया है की वह कांग्रेस को सपोर्ट करेंगे, कांग्रेस को सपोर्ट करना चाहते हैं बीजेपी को हराने के लिए। कांग्रेस को ताकत देना, या कांग्रेस को आगे लाने की बात वहां पर हो रही है। क्या यह सही नजरिया है?
बी. डी. बोरकर जी : इस ढंग की सोच रखने वाले लोग मैं ये आपको क्लियर बता दूं कि वह फूले-आंबेडकर विचारधारा के साथ गद्दारी कर रहे हैं। क्योंकि जिस कांग्रेस के साथ अपने पुरे जीवनभर बाबा साहब ने अपनी लड़ाई लड़ी हैं। और जो पार्टी खुद को एक तो फुले-अंबेडकराइट विचारधारा की पार्टी भी बोल रही है और उसी कांग्रेस को बीजेपी को हराने के लिए साथ- सहयोग करना चाहिए ऐसा अगर विचार रखती है, तो इसका सीधा-सीधा मतलब है कि, उसको फुले-अंबेडकरी विचारधारा से कुछ भी लेना-देना नहीं है।
सवाल यह है कि अगर 60 साल में कांग्रेस ने कॉन्स्टिट्यूशनल फ्रेमवर्क में लोगों को अधिकार अगर दे दिए होते तो शायद बीजेपी सत्ता में नहीं आती। क्योंकि उन्होंने नहीं किया 60 साल में इसलिए बीजेपी सत्ता में आई। बीजेपी भी पिछले 10-12 साल में हम लोगों के बहुत खिलाफ है। इसलिए फिर से कांग्रेस को लाना चाहिए ऐसा जो विचार रखने वाले लोग हैं, वह लोग सही मायने में फूले-आंबेडकर विचारधारा की पॉलिटिक्स करने वाले लोग नहीं है, ऐसा मैं मानता हूं। आपको पता होगा कि बाबा साहब खुद यह कह रहे थे कि आप अपनी झोपड़ी जलाकर कांग्रेस में ना जाइए । कभी अगर वहां से आपको धक्का मार कर निकाल दिया जाता है तो कम से कम आप अपनी झोपड़ी में आकर रह सकते हैं। अब आप यह देखेंगे कि, पिछले साल 60-70 साल से झोपड़ी जला कर ये चले गए और मकान बनाने की बात तो छोड़िए आप यह देखेंगे कि, मकान बनाने के पहले लोग फाउंडेशन बनाते हैं, उसके बाद ईंटे लगाकर फिर मकान होता है, तो हमारे लोग पिछले 70 साल से कांग्रेस के फाउंडेशन में ईंटे लगा रहे हैं , या तो बीजेपी के फाउंडेशन पर ईंटे लगा रहे हैं और अपना मकान बनाने की जो बात बाबा साहब ने कही थी उधर किसी का ध्यान नहीं है। हमारी पार्टी कांग्रेस और बीजेपी दोनों को हराकर फुले-अंबेडकराइट विचारधारा की पॉलिटिक्स करने के लिए इंडिपेंडेंटली ( स्वत्रंत रूप से) अपना मकान खड़ा करना चाहती है। मैं इन तीनों राज्यों में जो मूलनिवासी बहुजन समाज के वोटर है, जो बाबासाहब व फुलेसाहब की ऑडियोलॉजी में विश्वस करते है, उन सभी से मैं अपील करना चाहता हूं कि उन्हें कभी भी बीजेपी और कांग्रेस को चुनकर नहीं लाना चाहिए और अपना मकान खड़ा करना चाहिए। हम इस देश में 90% लोग हैं, हमें पूरी उम्मीद है कि हम बहुत ही जल्दी एक रेक्गनिंग पार्टी रहेंगे और इस देश की राजनीति में राजनीतिक सत्ता हासिल करने में कामयाब होंगे।
===
लिप्यंतरण साहाय्य : मू. सूरज कुमार, झारखंड
===
यूट्यूब व फेसबुक पर MNT News Network सर्च करें।
इस बातचीत को निम्न लिंक पर देख सकते हैं।







