महान गुरु नानक देव जी के माता पिता के खिलाफ अपशब्द बोलनेवाले तथाकथित हिंदूवादी अनिल अरोड़ की गिरफ़्तारी को लेकर समाज में दबाव निर्माण है। हालांकि पंजाब पुलिस के थाना डिवीजन तीन की पुलिस ने अनिल अरोड़ा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। खबर लिखने तक उसकी गिरफ़्तारी नहीं हुयी है। खबरों के अनुसार पुलिस आरोपी अनिल अरोड़ा और उसके साथियों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम भी जारी किया है।
बताया जाता है कि अनिल अरोड़ा भाजपा का कार्यकर्ता रहा है। उसने सोशल मीडिया पर महान श्री गुरु नानक देव जी के माता पिता के खिलाफ अपशब्द कहे थे।
आरोपी अनिल अरोड़ा की गिरफ्तारी के लिए खालसा दल फौज द्वारा समराला चौक, लुधियाना में कई दिनों से मोर्चा लगाया गया है। कई महत्वपूर्ण संगठन अनिल अरोड़ा की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस को अपनी कार्रवाई तेज करने को कह रहे हैं। वहीं पीपल्स पार्टी ऑफ़ इंडिया डेमोक्रेटिक पंजाब इकाई के अध्यक्ष हंसराज सामरा ने इस समाजविरोधी कृत्य की कड़ी निंदा की।
हंसराज सामरा और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खालसा दल फ़ौज के मोर्चा स्थल को भेंट दी। समरा ने सरदार हरदीप सिंह खालसा जी और मोर्चे पर उपस्थित साथियों से विस्तार से बात की। समरा ने कहा कि बेशक पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है लेकिन दोषी को बिना किसी दबाव में आए, जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए, क्योंकि अनिल अरोड़ा ने जो कुछ किया है वह एक गन्दी मानसिकता का प्रतिनिधित्व करता है। उसने न केवल पुरे सिख समाज की बल्कि पुरे संविधानवादी भारतियों की भावनाओं को आहत किया है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर खालसा दल फौज को कानूनी मदद उपलब्ध कराने के लिए भी पीपीआईडी तैयार है।
इस वक्त हंसराज सामरा के साथ पीपीआईडी के प्रदेश महसचिव प्रदेश महासचिव डा. बृजेश बंगड़, राज्य कार्यकारिणी के सदस्य करमजीत सिंह, दलबीर सिंह कलेर समेत जोबनप्रीत सिंह, गुरबिंदर सिंह, दलजीत सिंह, गुरदेव सिंह एवं कई गणमान्य मौजूद रहे






