लातेहार क्लस्टर अधिवेशन सफलतापूर्वक संपन्न।

================

बीते अठारह सितंबर, दो हजार तेईस दिन सोमवार को लातेहार क्लस्टर अधिवेशन सफलतापूर्वक संपन्न किया गया । अधिवेशन से पूर्व जन चेतना रैली निकाली गई । जिसमे बीएस फोर, भारतीय संविधान और मूलनिवासी महापुरखो से संबंधित नारे लगाए गए।

===============

बीएस फोर यानी भारतीय संविधान, सम्मान, सुरक्षा, संवर्धन राष्ट्रव्यापी महा जनजागरण अभियान के तहत बीते अठारह सितंबर, दो हजार तेईस दिन सोमवार को लातेहार क्लस्टर अधिवेशन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बामसेफ और इसके ऑफ शूट विंग्स के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। साथ ही लातेहार के सैकड़ों मूलनिवासी साथी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। जिनमे भारी संख्या में पुरुषो और युवाओं ने भाग लिया।

इस एक दिवसीय कलस्टर अधिवेशन में बामसेफ मूलनिवासी संघ, मूलनिवासी विद्यार्थी संघ और मूलनिवासी कर्मचारी कल्याण महासंघ के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम से पहले संविधान जन चेतना रैली का भी आयोजन किया गया । जिसमे लाउडस्पीकर के साथ लातेहार के विभिन्न मार्ग से होते हुए रैली निकाली गई।

रैली में संविधान, बीएस फोर अभियान और मूलनिवासी महापुरुषों से संबंधित नारे लगाए गए।

यह रैली सुबह के नौ बजे से ग्यारह बजे तक चली। जिसके बाद ध्वजारोहण सह प्रतिज्ञा समारोह के बाद कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

बताते चले की इस एक दिवसीय कार्यक्रम को दो सत्रों में बाटा गया था। जिसमे पहला सत्र दोपहर के बारह बजे से दो बजे तक चला। जबकि दूसरा सत्र तीन बजे से शाम के पांच बजे तक चला।

कार्यक्रम का पहला सत्र उद्घाटन सत्र रहा। जिसका विषय था, ” लोकतांत्रिक व्यवस्था में ब्राह्मणवादी तानाशाही के विरुद्ध राष्ट्रव्यापी जनांदोलन – समय की मांग।”

जबकि दूसरा सत्र प्रतिनिधियों का खुला सत्र सह समापन सत्र रहा। जिसका विषय “भारत का संविधान और लोकतंत्र के लाभार्थियों का कर्तव्य उदघोष” रहा।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने संबंधित विषयों पर अपनी अपनी बातें रखी और उपस्थित साथियों को संबोधित किया।

वक्ताओं ने संविधान विरोधी ताकतों पर भी हमला बोला और देश के मूलनिवासियों को संविधान के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

वक्ताओं ने कहा की, बीएस फोर यानी भारतीय संविधान, सम्मान, सुरक्षा, संवर्धन राष्ट्रव्यापी महा जनजागरण अभियान ही देश की सभी समस्याओं का एकमात्र समाधान हैं।

इस अभियान के तहत पढ़े लिखे, कम पढ़े लिखे और बिल्कुल अशिक्षित लोगो को भी संविधान और इसके नीति निर्देशक तत्वों को बिल्कुल आसान और सरल भाषा में बताया जा रहा हैं।

आज देश भर में हजारों संविधान प्रबोधक, लोगो को संविधान में दिए उनके मौलिक अधिकारों के प्रति लोगो को जागरूक कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here