देश का गौरव बढ़ाने वाले एथलीट्स के आंखो से छलका आंसू, लौटाया सम्मान।

============

इस देश में सरकार और सरकार से जुड़े हर किसी के खिलाफ आवाज उठाने वालो को देशद्रोह का ठप्पा लगा दिया जाता हैं। चाहे वो सुरेश द्रविड़ जैसे ईमानदार शिक्षक हो या फिर देश का गौरव और मान – सम्मान बढ़ाने वाले देश के खिलाड़ी।

===============

देश का मान, सम्मान और गौरव बताए जाने वाले उन खिलाड़ियों के आंखो से आज अंशु थम नहीं रही हैं, जिन्होंने विश्व भर में देश का नाम रोशन किया।

जब देश के लिए मेडल जीते तो देश का गौरव बताया गया लेकिन, न्याय के लिए आवाज़ उठाई तो विभिन्न तरह के आरोप लगाकर देशद्रोह बताया गया।

मालूम हो की एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली विनेश फोगाट, ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक और एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाले भारत के नौवें पहलवान बजरंग पूनिया इस साल की शुरुआत में भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के मुख्य चेहरों में से थे, जिन पर कम से कम सात पहलवानों के यौन उत्पीड़न का आरोप है।

इन खिलाड़ियों समेत कई लोग पिछले साल भर से सरकार से न्याय की गुहार लगा रहे हैं। लेकिन देश की गूंगी और बहरी सरकार तक इनकी आवाज नहीं पहुंची और आज ये खिलाड़ी अपना मान – सम्मान लौटा रहे हैं।

बताते चले की, जब आरोपी बृजभूषण द्वारा नामित संजय सिंह ने बीते गुरुवार यानी इक्कीस दिसंबर को डब्ल्यूएफआई यानी भारतीय कुश्ती महासंघ का चुनाव जीता, तब साक्षी मलिक ने कुश्ती छोड़ने की बात कही थी और बजरंग पूनिया ने पिछले हफ्ते अपना पद्मश्री पदक लौटा दिया था।

साथ ही, डेफलंपिक स्वर्ण पदक विजेता वीरेंद्र सिंह यादव ने अपने पदक और पद्मश्री पुरस्कार वापिस करने की घोषणा की थी।

पहलवान विनेश फोगाट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहा कि, मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार अब उनके लिए कोई मायने नहीं रखते, वह उन्हें पदक लौटाना चाहती हैं।

यह वही पदक हैं जिसे बड़े ही गौरव और मान – सम्मान के साथ विनेश फोगाट को भारत सरकार द्वारा दिया गया था।

उन्होंने पत्र में लिखा की, हर महिला सम्मान के साथ जीना चाहती है। इसीलिए, प्रधानमंत्री जी, मैं अपना मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार आपको लौटाना चाहती हूं, ताकि ये पुरस्कार हमारे सम्मान के साथ जीने की राह पर बोझ न बनें।

विनेश फोगाट प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहती है, ‘मुझे साल दो हजार सौलह याद है, जब साक्षी मलिक ने ओलंपिक पदक जीता था और आपकी सरकार ने उसे ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाया था।

अब जब मलिक को कुश्ती छोड़नी पड़ी है, तो मुझे लगातार साल दो हजार सौलह की याद आ रही है। क्या हम महिला एथलीट केवल सरकार के विज्ञापनों पर छपने के लिए ही बनी हैं?

बताते चले की, भारतीय कुश्ती महासंघ के चुनाव को लेकर हुए विवाद के बाद पहलवान विनेश फोगाट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उन्हें मिला खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार लौटाने की बात कही है।

इससे पहले पहलवान साक्षी मलिक ने एक प्रेस कांफ्रेंस में रोते हुए कुश्ती छोड़ने की बात कही थी और बजरंग पूनिया ने भी उनका पद्मश्री पदक लौटाने का ऐलान किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here