बीएस4 राष्ट्रव्यापी महा जनजागरण अभियान के अंतर्गत गांव जोड़ो कार्यक्रम मध्यप्रदेश में विभिन्न तहसीलों में तेज गति से चल रहा है। सीधी जिले के चुरहट तहसील स्थित ग्राम नकवेल में बीएस4 से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। दिनांक 26 जनवरी को हुए इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भारी संख्या में मूलनिवासी समाज के सदस्यों ने हिस्सा लिया।बीएस4 अभियान के लिए आयोजित इस प्रशिक्षण को मू एस एल प्रजापति (बाबा जी), मू एस के सोनी (बामसेफ मध्य प्रदेश, राज्य अध्यक्ष) इन्होने सम्बोधित किया। इस वक्त मू विनोद (वरिष्ठ मूलनिवासी चिंतक), मू धर्मजीत साकेत, राज्य कार्यकारिणी सदस्य, बामसेफ और कन्हैया लाल नापित भी उपस्थित थे।
—
मू कनक सिंह की रिपोर्ट










