नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्व केंद्र में स्थापित बीजेपी की सरकार को 26 मई को 7 वर्ष हुए। साथ ही साथ किसान संगठनों (Farmers Protest) द्वारा जारी धरना प्रदर्शन को भी 6 महीने हुए। किसान संगठनों ने केंद्र सरकार को अपने अपने स्थान से काले झंडे दिखाए। इस वक्त किसान संगठनों की ओर से “नरेंद्र मोदी किसान विरोधी” यह नारा भी गया। इस समय किसान नेता और स्वराज पार्टी के अध्यक्ष योगेंद्र यादव (Yogendra Yadav) ने किसानों की ओर से सात सवाल पूछे। एक वीडियो जारी करते हुए योगेंद्र यादव ने किसान आंदोलन के समर्थकों से कहा कि अगर नरेंद्र मोदी सरकार के विरोध में काले झंडे लगाते वक्त अगर कोई सवाल पूछे तो उन्हें सात सवाल पूछें। हालांकि यह सवाल 26 मई को नरेंद्र मोदी सरकार को 7 साल होने के अवसर पर पूछे गए लेकिन किसानों के इन सवालों का जवाब आज भी मांगा जा रहा है।
नरेंद्र मोदी सरकार के सात साल, किसानों के सात सवाल
● दुगनी आमदनी का झूठा दावा क्यों?
● लागत के डेढ़ गुना दाम के वादे से मुकरे क्यों?
● फसल बीमा योजना असफल क्यों?
● सूखे और आपदा में सरकारी बेरुखी क्यों?
● खाद, डीज़ल, पेट्रोल के दाम में बढ़ोत्तरी क्यों?
● किसान को बर्बाद करने वाले इंपोर्ट क्यों?
● तीन किसान विरोधी कानून क्यों?








