महाराष्ट्र : पक्षियों का जीवन बचाने हिस्लॉप कॉलेज नागपुर के विद्यार्थियों का सार्थक प्रयास। 

 महाराष्ट्र स्थित  नागपूर के हिस्लॉप कॉलेज में  NSS कैंप  के माध्यम से  SAVE BIRD’S अभियान चलाकर  भूखे-प्यासे पक्षियों का जीवन बचाने का एक सार्थक प्रयास किया जा रहा है। जिस के अन्तर्गत , वेस्ट मटेरियल  टीन के डिब्बे से पंछियों के लिये खाना और पानी का बंदोबस्त किया गया  । साथ ही इसमें  पक्षियों के लिए एक छोटा सा घर बनाया गया । ओर SAVE BIRD’S के अभियान के अन्तर्गत नागपुर के अलग अलग हिस्सों में पंछियों के लिए घर बना कर लगाए गए।  इसमें सीताबर्डी पुलिस स्टेशन, सदर पुलिस स्टेशन , इमामबाड़ा पुलिस स्टेशन  परिसर का समावेश है। इस अभियान के अन्तर्गत सभी पोलीस स्टेशन के पुलिसकर्मियों ने NSS हिस्लॉप कॉलेज के विद्यार्थी का धन्यवाद किया। अभियान में १:- अमन कोरी (NSS वाइस प्रेसीडेंट २:- ब्रिजेश खटाना ३:- सिद्धार्थ लुडेरकर ४:- प्रकृति अग्रवाल इन विद्यार्थियों ने पहल की है।        

       सही मायनों में यह अभियान मानवता का प्रतीक है, हमारे समाज में गरीबों व असहायों की सेवा के लिए तो कई प्रयास किए जाते हैं, लेकिन छोटे-छोटे जीव-जंतुओं व पक्षियों के लिए कुछ करने का ख्याल हर किसी के मन में नहीं आता है। इन्हें पानी पिलाना सही मायनों में सराहनीय कार्य  है। इन विद्यार्थियों और पुलिस कर्मियों ने सभी को आश्वस्त किया कि आने वाली सभी संगत से अपील करेंगे कि वे भी अपने घरों में पानी के बर्तन रखें व दाने डालें, जिससे इस भीषण गर्मी में परिंदों का जीवन बचाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here