हरियाणा में सरकार के फैसले का विरोध कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज।

=========

बीते दिनों हरियाणा के कुरुक्षेत्र में सूरजमुखी के बीजों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर नहीं खरीदने के सरकार के फैसले का विरोध कर रहे किसानों पर लाठी चार्ज किया गाय । साथ ही उनपार वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया गया । ऐसे में अब सवाल उठ रहा है की क्या भाजपा शासित राज्यों में किसानों पर पुलिस की बर्बरता और दमन की घटनाएं बढ़ रही हैं?

============

मामला हरियाणा के कुरुक्षेत्र की है जहा सैकड़ों किसान सरकार के उस फैसले का विरोध कर रहे थे जिसमे सरकार ने उनके सूरजमुखी के बीजों को न्यूनतम समर्थन मूल्य में नही खरीदने का निर्णय लिया था।

प्रदर्शन कर रहे किसानों ने दावा किया है कि राज्य सरकार एमएसपी पर सूरजमुखी के बीज नहीं खरीद रही है। उन्हें छह हजार चार सौ (6,400) रुपये एमएसपी की जगह पर लगभग चार हजार ( 4,000 ) रुपये प्रति क्विंटल पर अपनी उपज निजी खरीदारों को बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

प्रदर्शनकारी किसानों ने सरकार से छह हजार चार सौ ( 6,400 ) रुपये प्रति क्विंटल के एमएसपी पर सूरजमुखी के बीज को खरीदने की मांग की थी।

जब किसानों की मांग पूरी नहीं हुई तब किसानों ने बीते मंगलवार को कुरुक्षेत्र में दिल्ली-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया । इसके बाद पुलिस ने सड़क खाली कराने के लिए प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया था। और उन्हें भगाने के लिए उन पर वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया गया।

जिसके बाद अक्रोशित किसानों ने हरियाणा के सोनीपत, गोहाना और रोहतक सहित कई अन्य शहरों में सड़कों और राजमार्गों को जाम कर दिया ।

किसानों पर किए गए लाठीचार्ज और उनके फसलों को न्यूनतम मूल्यों पर नहीं खरीदने के फैसले से हरियाणा की भाजपा सरकार की जम कर आलोचना हो रही हैं। किसान संगठनों ने आरोप लगाया की, भाजपा शासित राज्यों, खासकर हरियाणा और उत्तर प्रदेश में किसानों के खिलाफ पुलिस की बर्बरता और दमन की घटनाएं बढ़ रही हैं।

आंदोलनकारियों ने आरोप लगाया की भाजपा सरकार हमेसा उनके गलत नीतियों के विरोध में उठने वाले आवाज को बल पूर्वक दबा दिया जाता हैं। जो विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के लिया सही नहीं हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here