भारत की महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार अपराध और मूलनिवासी बहुजन समाज के साथ हो रहे अन्याय अत्याचार के खिलाफ मूलनिवासी संघ ने देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया। 5 अक्टूबर 2020 को जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किया गया।

मूलनिवासी संघ द्वारा उत्तर प्रदेश के चंदौली में जिला मुख्यालय स्थित धरना प्रदर्शन दिया गया। इसमें निवासी बहुजन समाज के युवा छात्र और बेरोजगार इनके साथ साथ महिला किसान मजदूर कर्मचारी अधिकारी व्यापारी भी उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मूलनिवासी संघ के जिला अध्यक्ष रमेश कुमार बौध्द, मूलनिवासी विद्यार्थि संघ के जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार के अलावा संदीप कुमार बोधिशरण के साथ कई कार्यकर्ताओं ने लोगों को संगठित किया।
उसी प्रकार उत्तर प्रदेश के ग़ाज़ीपुर में मूलनिवासी संघ की ओर से एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।

यह धरना प्रदर्शन ज़िला मुख्यालय सरजू पांडे पार्क में आयोजित किया गया था। इस प्रदर्शन में भारी तादाद में लोग उपस्थित थे। जिसे देखते हुए उप ज़िलाधिकारी के आदेश पर तहसीलदार धरना स्थल पर आए। जहां उन्होंने मूलनिवासी संघ के प्रदेश महासचिव ओमप्रकाश गौतम, बामसेफ़ राज्य कार्यकारिणी सदस्य डॉक्टर महेंद्र और ज़िला अध्यक्ष डॉक्टर चंद्र देव के हाथों ज्ञापन स्वीकार किया।
इस एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में जिला महासचिव लखंदर राम, मूलनिवासी संघ राज्य कार्यकारिणी कार्यालय सचिव मनोज कुमार, अरुण कुमार, चंद्रभान राजू, भंते शिलबचन, बी. के. रावत, वीरेंद्र यादव, अरविंद कुमार, जय हिंद कुमार, मंटू कुमार, एम. एस. कुमार, शिवानंद कुमार, कन्हैया राम, राहुल कुमार भारती और मूलनिवासी समाज के तमाम साथी उपस्थित थे।








