पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक का तृतीय स्थापना दिवस समारोह हल्द्वानी उत्तराखंड में 31 अक्टूबर 2021 को संपन्न हुआ। इसके 1 दिन पहले डीपी आईडी के राष्ट्रीय महासभा की बैठक भी संपन्न हुई। जिसमें पूरे देश देशभर के राज्य इकाइयों के सदस्य और सक्रिय सदस्य सहभागी हुए थे । इस समय पार्टी की वर्तमान केंद्रीय कार्यकारिणी की कार्यावधि समाप्त होने से नयी कार्यकारिणी का चुनाव हुआ।
आपको बता दें की पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक दिसंबर 2017 में स्थापित हुई थी। लेकिन इस को चुनाव आयोग की ओर से पंजीकरण 31 अक्टूबर 2018 को प्राप्त हुआ था। इसके बाद इस पार्टी ने उनके सामने आए विधानसभा और लोकसभा चुनाव में अपने संगठन का विस्तार किया।
आपको बता दें कि सामाजिक संगठन के साथ जुड़े होने की वजह से यह पार्टी इतने कम समय में 11 से अधिक राज्यों में अपनी राज्य इकाइयां और इन राज्यों के अधिकांश जिलों में जिला इकाइयां गठित कर सकते हैं।
आपको यह भी बता दें कि यह पार्टी फुले-अंबेडकर विचारधारा के तहत स्थापित हुई है और लोकतांत्रिक मूल्यों के तहत कार्य करती हैं।
साथियों आप आमतौर पर ऐसी राजनीतिक पार्टियां देखते होंगे कि जिसके अध्यक्ष या तो किसी खास परिवार से होते हैं या फिर व्यक्तिवादी होते हैं।
अर्थात एक ही व्यक्ति कई वर्षों तक पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन बैठता है।
लेकिन पीपीआईडी ने ते कार्य से दिखाया कि यह इससे अलग पार्टी है। यह पार्टी धीरे-धीरे मजबूती से अपने कदम आगे बढ़ा रही हैं। 31 अक्टूबर को हुई इसकी राष्ट्रीय महासभा की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। यह कार्यकारिणी अगले 2 वर्ष तक रहेगी। इस नयी कार्यकरिणी में राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में मू हेमराज सिंह पटेल को चुना गया और राष्ट्रीय महासचिव के रूप में मू हरीश सहारे जी का चुनाव हुआ। आपको बता दें कि मू हेमराज सिंह पटेल बामसेफ इस राष्ट्रीय सामाजिक संगठन में राष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत रहे हैं। साथ ही वें पूर्णकालिक कार्यकर्ता भी है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मू हरीश सहारे भी बामसेफ संगठन में 40 वर्षो से अधिक समय से सक्रिय रूप से ज़ुड़े रहे हैं।
पीपीआईडी की इस नई कार्यकारणी में एक राष्ट्रीय वित्त सचिव और एक राष्ट्रीय कार्यालय सचिव के साथ पांच राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, चार राष्ट्रीय संगठन सचिव, तीन क्षेत्र सचिव का भी चुनाव हुआ। साथ ही इस नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अलग अलग राज्यों के वरीष्ठ कार्यकर्ताओं को सदस्य के रूप में चुना गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीपीआईडी की यह नई कार्यकारिणी वर्ष 2022 के अप्रैल के बाद अपना कार्य संभालेगी। तबतक वर्तमान पदाधिकारी ही पदपर रहेंगे।
पीपीआईडी के मुख्य पदाधिकारी इस प्रकार हैं।
मू हेमराज सिंह पटेल, राष्ट्रीय अध्यक्ष
मू हरीश सहारे, राष्ट्रीय महासचिव
मू दयाराम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
मू सुनिता एन कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
मू उमेश रजक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
मू रामधारी यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
मू वसंत कोलंबे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
मू के पी रंगारी, राष्ट्रीय वित्त सचिव
मू अजीत कुमार, राष्ट्रीय कार्यालय सचिव
मू अविनाश महतो, राष्ट्रीय संगठन सचिव
मू के डी रंजन, राष्ट्रीय संगठन सचिव
मू कलावती शंकर, राष्ट्रीय संगठन सचिव
मू आर के विद्यार्थी, राष्ट्रीय संगठन सचिव
मू एस एल प्रजापति, क्षेत्र सचिव
मू टी डी हिरे, क्षेत्र सचिव
मू बिहारी लाल , क्षेत्र सचिव
इन पदाधिकारियो के साथ
मू मनीषा कुमारी यादव, मू मंदा वानखेडे, मू सविता राव अम्बेडकर, मू कुसुम कुशवाहा, मू इंजी नीलिमा भटकर,
मू मोहम्मद अस्लम, मू बी डी बोरकर, मू एड के एस चौहान, मू रामपाल, मू कांशी राम, मू आर एस मीणा, मू हंसराज सामरा, मू फूलचंद पटेल, मू रामेश्वर पटेल, मू रामेश्वर मंडल, मू जयराम प्रसाद, मू आर डी शाह, मू हरी चंद, मू दीपक दास, मू अनुराग कुमार, मू रंजन नाईक, मू संजय महाली, मू रामचरण बिंद, मू संदीप चौधरी, मू प्रदीप आंबेडकर
के साथ अन्य केन्द्रीय कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में चुना गया है








