वीरांगना फूलन देवी के जन्म दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के तांशीपुर में संगोष्ठी का आयोजन।

==========

बीते दस अगस्त, दो हजार तेईस को वीरांगना फूलन देवी के जन्म दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के तांशीपुर में मूलनिवासी बहुजन समाज का एक संगोष्ठी कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। इस कार्यक्रम में मूलनिवासी बहुजन समाज के कई संगठनों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा ग्रामवासियों ने भी बढ़ चढ़ कर संगोष्ठी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

==========

बीते दस अगस्त, दो हजार तेईस को ओबीसी समाज द्वारा ग्राम तांशीपुर में वीरांगना फूलन देवी जी का जन्म दिवस मनाया गया । इस अवसर पर एक विचार संगोष्ठी भी रखी गई जिसमें महिलाओं और नौजवानों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।

कार्यक्रम का आयोजन मूलनिवासी जोनी कश्यप, मूलनिवासी मनदीप कश्यप और मूलनिवासी सुमित कश्यप समेत कई मूलनिवासी साथियों ने मिल कर किया ।

कार्यक्रम में विशेष रूप से कश्यप एकता क्रांति मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मूलनिवासी रवि कश्यप जी, जिला अध्यक्ष मूलनिवासी राहुल कश्यप जी, मूलनिवासी चौधरी रीगन कश्यप जी, मूलनिवासी विद्यार्थी संघ के राज्य प्रभारी मूलनिवासी इंजीनियर अनुज कुमार जी, ग्राम तांसीपुर से क्षेत्र पंचायत सदस्य मूलनिवासी अंकुल कुमार जी, मूलनिवासी संघ के कार्यकर्ता मूलनिवासी राजन गौतम जी साथ ही पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी मूलनिवासी अमित कुमार जी उपस्थित रहे।

कश्यप एकता क्रांति मिशन के अध्यक्ष मूलनिवासी रवि कश्यप जी ने विस्तारपूर्वक वीरांगना फूलन देवी जी के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने वर्तमान समय में महिलाओं के साथ हो रहे उत्पीड़न और अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए समाज को एक साथ आने की अपील की ।

उन्होंने लोगो को संबोधन करते हुए कहा की, एससी, एसटी और ओबीसी समाज हम सब एक हैं और देश में हमारी पचासी फीसदी जनसंख्या होने के बावजूद भी देश की शासन व्यवस्था में हमारा प्रतिनिधित्व नहीं है, जिसके लिए हमें बहुजन समाज को जागरूक करके एक मंच पर लाने की बहुत ज्यादा जरूरत है ।

जिला अध्यक्ष मूलनिवासी रवि कश्यप जी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए उनके अंदर फूलन देवी का किरदार पैदा करने की बात कही।

उन्होंने कहा की, अन्याय और अत्याचार के खिलाफ महिलाओं को आवाज बुलंद करने की ज्यादा जरूरत है क्योंकि देश में आए दिन महिलाएं उत्पीड़न का शिकार हो रही है । इसलिए समाज को जागरूक करना हमारी जिम्मेदारी है और उसकी सुरक्षा करना भी हमारी ही जिम्मेदारी है।

मूलनिवासी विद्यार्थी संघ के राज्य प्रभारी मूलनिवासी इंजीनियर अनुज कुमार जी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, एससी , एसटी और ओबीसी समाज हम सभी की एक जैसी समस्याएं हैं। देश में हमें मूलनिवासी बहुजन कहा जाता है और हम मूलनिवासी लोगों के ऊपर आए दिन अत्याचार हो रहे हैं, उनके अधिकार छीने जा रहे हैं । इसलिए हम सब लोगों की समस्याएं एक है तो हम लोगों को एक साथ आना होगा क्योंकि हमारी पहचान भी एक है और हमें वर्तमान समय में एक मजबूत वृक्ष की भांति खड़ा होना पड़ेगा ताकि हम आने वाले समय में अपने समाज को एक छायादार वृक्ष की भांति अच्छा वातावरण और उसकी सुरक्षा प्रदान कर सके।

उन्होंने ओबीसी समाज को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि आज ओबीसी वर्ग के लोग इस देश के शासन व्यवस्था में बिल्कुल नगण्य स्थिति में है। देश के किसी भी सेक्टर में ओबीसी वर्ग की हिस्सेदारी नहीं है। इसलिए हम लोगों को अपनी हिस्सेदारी लेनी होगी और यह हम लोग तभी कर सकते हैं जब हम लोग सब एक साथ एक मंच पर आकर खड़े होंगे।

पंचायत सदस्य मूलनिवासी अंकुल कुमार जी ने भी लोगो को संबोधित किया और लोगों को एक साथ प्रेम भाव से रहने की अपील की।

कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। वीरांगना फूलन देवी जी की जयंती के अवसर पर मूलनिवासी विद्यार्थी संघ के कार्यकर्ताओं के द्वारा वृक्षारोपण का कार्य भी किया गया। जिसमें विभिन्न जगहों पर मूलनिवासी विद्यार्थी संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा वृक्ष लगाए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here