=========
बीते उन्नीस जुलाई, दो हजार तेईस को मूलनिवासी संघ जिला इकाई पूर्वी सिंहभूम की एक बैठक सफलतापूर्वक संपन्न की गई। जिसमे आगमी दिनांक सताइस अगस्त, दो हजार तेईस को होने वाले क्लस्टर प्रबोधक अधिवेशन समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
======
बीते उन्नीस जुलाई, दो हजार तेईस को मूलनिवासी संघ जिला इकाई पूर्वी सिंहभूम (झारखंड) द्वारा एक बैठक सफलतापूर्वक संपन्न की गई। जिसमे जिला इकाई पूर्वी सिंहभूम (मूलनिवासी संघ) के कई पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
यह बैठक बीते बुधवार शाम के ठीक साढ़े पांच बजे स्टेशन के नजदीक स्थित एससी/एसटी कार्यालय में संपन्न हुई जिसमे विभिन्न मुद्दों पर विशेष चर्चा हुई।
इस बैठक में मुख्य रूप से आगामी दिनांक सताइस अगस्त, दो हजार तेईस को होने वाले क्लस्टर प्रबोधक अधिवेशन पर चर्चा हुई।
इसके साथ ही अन्य कई मुद्दो पर विचार विमर्श किया गया। जिसमे प्रदेश द्वारा दिए गए कलेक्शन कूपनों पर विचार साथ ही मूलनिवासी संघ की सदस्यता रसीद एवं प्रत्येक दिन एक रुपए के हिसाब से सालाना तीन सौ पैसठ रुपया जमा करने पर विचार किया गया।
इसके अलावा प्रखंड कमिटी गठन पर विशेष चर्चा हुई। इस बैठक में यह निर्णय लिया गया की, सताइस अगस्त के अधिवेशन से पहले तक पूर्वी सिंहभूम के हर प्रखंड में कमिटी गठित किया जाए। ताकि अधिक से अधिक नए मूलनिवासी अधिवेशन में शामिल हो सकें।
इस बैठक में कई मूलनिवासी साथी उपस्थित रहे। जिनमे मुख्य रूप से मूलनिवासी संघ के जिला अध्यक्ष मूलनिवासी सुनील कुमार और मूलनिवासी संघ के जिला उपाध्यक्ष मूलनिवासी आनंद मांझी भी उपस्थित रहे।







