यशकायी ललई सिंह स्मृति दिवस पर अभिवादन कार्यक्रम।

Villege Halua Madai, Chandauli, Uttar Pradesh East

उत्तर भारत के पेरियार कहे गए यशकायी ललई सिंह यादव की स्मृति दिवस के अवसर पर दिनांक 07-फरवरी-2021 रविवार को देश भर में उनके जीवन संघर्ष को याद करते हुए विनम्र अभिवादन किया गया।पूर्वी उत्तर प्रदेश के चंदौली जपद स्थित ग्राम हलुआ मड़ई बीएसफोर अभियान अंतर्गत ललई सिंह यादव के विचारों पर जागृति कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम बामसेफ और इसके प्रशाखा संगठनों के कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में आयोजित किया गया। यशकायी ललई सिंह यादव स्मृति अभिवादन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के मू अरुण कुमार भारती, विशिष्ट अतिथि मू गौरीशंकर प्रसाद इन्होने अपने विचार रखें एवं अध्यक्षता मू रामबहाल यादव जी ने की। कार्यक्रम का संचालन मूलनिवासी जंग बहादुर यादव ने किया।वक्ताओं ने मूलनिवासी समाज के इतिहास और वर्तमान स्थिति पर उपस्थितों को जागरूक किया। देश भर में चल रहे भारतीय संविधान सम्मान सुरक्षा एवं संवर्धन इस महाअभियान के बारे में भी अवगत कराया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मू विरेंद्र भारती, जिलाध्यक्ष बामसेफ चंदौली, मू रमेश कुमार बौद्ध, संगठन सचिव मूलनिवासी संघ पूर्वी उत्तर प्रदेश, मू कृष्ण कुमार, जिलाध्यक्ष, मूलनिवासी संघ जनपद-चंदौली, मू दीनानाथ यादव, कार्यकर्ता पीपीआईडी, चंदौली, मू संदीप कुमार बोधीशरण, जिला महासचिव, मूलनिवासी विद्यार्थी संघ, जनपद-चंदौली तथा हलुआ ग्राम के साथियों ने सहभाग दिया।

चंदौली, पूर्वी उत्तर प्रदेश से मू संदीप कुमार बोधीशरण की रिपोर्ट।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here