छ. शाहू जी महाराज सामाजिक लोकतंत्र के आधार स्तंभ

धुले महाराष्ट्र में मोरे परिवार द्वारा लोकराजा शाहू जी महाराज को कृतज्ञता भरा विनम्र अभिवादन!

मूलनिवासी बहुजन समाज के प्रेरणास्रोत:
सन 1902 मे मूलनिवासियों के लिए प्रतिनिधित्व का अधिकार भारत मे सबसे पहले लागू करवाने वाले, राष्ट्रपिता ज्योतिबा फुले द्वारा प्रारम्भ किए गए सामाजिक क्रांति के आंदोलन को उनके बाद चलाने वाले और उसे आगे बढ़ाकर बाबा साहब के हाथो मे आंदोलन को सौपने वाले, छत्रपति शाहू जी महाराज के परिनिर्वाण दिवस पर उनको सादर अभिवादन।

जातिवाद का अंत ज़रूरी है:
15 अप्रैल, 1920 को नासिक में ‘उदोजी विद्यार्थी’ छात्रावास की नीव का पत्थर रखते हुए छत्रपति साहूजी महाराज ने कहा था कि- “जातिवाद का अंत ज़रूरी है। जाति को समर्थन देना अपराध है। हमारे समाज की उन्नति में सबसे बड़ी बाधा जाति है। जाति आधारित संगठनों के निहित स्वार्थ होते हैं। निश्चित रूप से ऐसे संगठनों को अपनी शक्ति का उपयोग जातियों को मजबूत करने के बजाय इनके खात्मे में करना चाहिए|”

अटुट सामाजिक प्रतिबद्धता:
छत्रपति शाहू महाराज के कार्यों से उनके विरोधी भयभीत थे और उन्हें जान से मारने की धमकियाँ दे रहे थे। इस पर उन्होंने कहा था कि- “वे गद्दी छोड़ सकते हैं, मगर सामाजिक प्रतिबद्धता के कार्यों से वे पीछे नहीं हट सकते।”

लोकतंत्र के आधार स्तंभ :
राजा रहते हुए भी शाहू जी महाराज ने लोकतंत्र को मजबूत करने का काम किया इसलिए बाबा साहब ने कहा कि छ. शाहू जी महाराज सामाजिक लोकतंत्र के आधार स्तंभ है।
आज मूलनिवासी बहुजन समाज के कई नेता जो लोकतंत्र के प्रोडक्ट है लेकिन उनका आचरण राजा की तरह है।‌ मूलनिवासी बहुजन समाज के नेताओं को शाहू जी महाराज से सीखने की जरूरत है।

कुआं खुद चलकर प्यासे के पास आया?
प्यासा कुएं के पास जाता है; इस कहावत को छत्रपति शाहूजी महाराज ने गलत सिद्ध कर दिया और स्वयं मुंबई की उस चाल में गए जहां डॉ अंबेडकर रहते थे और उनकी आर्थिक मदद की। डॉ बाबासाहेब अंबेडकर को उनके कार्य में पूरा पूरा साथ समर्थन दिया।

आइये हम सब अपने महापुरुषों के बतायें मार्ग का अनुशरण करें और फूले शाहू अंबेडकरी विचारधारा पर आधारित लोकतांत्रिक समतामूलक समाज का निर्माण करें।

जय भीम – जय मूलनिवासी – जय संविधान

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here