संयुक्त किसान मोर्चा का 12 फरवरी से 18 फरवरी का देशव्यापी कार्यक्रम।

18 फरवरी को देशभर में रेल रोको आंदोलन का ऐलान।

16 फरवरी को सर चौधरी छोटूराम की जयंती देशभर मनाएंगे ।

देशभर में दिखाएंगे किसान एकजुटता।

पुलवामा हमले में शहीद जवानों के बलिदान को 14 फरवरी को करेंगे याद।

संसद में भी समाधान नहीं निकलते देख, ‘संयुक्त किसान मोर्चा’ 18 फरवरी को देशभर में रेल रोको आंदोलन करने का ऐलान किया है। हाल ही में हुयी एक बैठक के बाद संयुक्त किसान मोर्चा 12 फरवरी से 18 फरवरी का अपना देशव्यापी कार्यक्रम घोषित किया है।

संयुक्त किसान मोर्चा ने आज 12 फरवरी से 18 फरवरी का अपना देशव्यापी कार्यक्रम घोषित किया है। 16 फरवरी को किसान मसीहा सर चौधरी छोटूराम की जयंती देशभर में मनाते हुए किसान एकजुटता दिखाएंगे।

संयुक्त किसान मोर्चा की हुयी बैठक के बाद एक प्रेस नोट जारी की गयी है। जिसमें 12 फरवरी से 18 फरवरी का कार्यक्रम बताया गया।

इस प्रेस नोट के नौसर सयुंक्त किसान मोर्चा’ की बैठक में यह फैसले लिए गए।

12 फरवरी से राजस्थान के भी सभी रोड टोल प्लाजा को टोल मुक्त करवाया जाएगा।

14 फरवरी को पुलवामा हमले में शहीद जवानों के बलिदान को याद करते हुए देशभर में कैंडल मार्च व मशाल जुलूस व अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

16 फरवरी को किसान मसीहा सर छोटूराम की जयंती के दिन देशभर में किसान एकजुटता दिखाएंगे।

18 फरवरी को दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक देशभर में रेल रोको कार्यक्रम किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here