बिहार बीजेपी के नेता सुशील कुमार मोदी बिहार के अखबारों में सुर्खियों में रहते हैं। बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी पहले बिहार में उपमुख्यमंत्री थे लेकिन इस शासन काल में राज्य से हटाकर बीजेपी ने उन्हें राज्यसभा सांसद बनाया।
बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी का सुर्ख़ियों में रहने के पीछे एक खास कारण भी है। सुशिल कुमार मोदी का ट्विटर हैंडल। ट्विटर हैंडल पर मोदी लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के खिलाफ लिखने का एक मौका नहीं छोड़ते। सुशील कुमार मोदी लालू यादव के खिलाफ लिखते ही नहीं हैं बल्कि उसका अखबार में छपा कटिंग भी बाद में ट्विटर पर पोस्ट करते हैं।
इस बार उनकी आरजेडी के संस्थापक लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी ने बीजेपी राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी को बहुत कुछ सुनाया है। रोहिणी आचार्य का ट्वीट देश के प्रमुख अखबारों के वेबसाइटों पर छापा गया है।
ट्वीट में मोदी को रोहिणी आचार्य लिखती है “आज के बाद मेरी बहनो पे ई भगोड़ा बोला ना तो बताना मुझे
इसकी बकलोलि ना छुड़ा दिए तब देखना।” इसके बाद रोहिणी आचार्य ने लिखा “ई त ऐकर क़िस्मत आज अच्छा बाँटे, नहीं तो हम उहाँ रहती त इनका आज अच्छें से इलाज कर देतीं!!” रोहिणी आचार्य ने बकलोल, दलाल, भगोड़ा और हाफ पैंट मोदी कहते हुए सुशील मोदी को बहुत कुछ तीखा सुनाया है।

आपको बता दें कि बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी हमेशा लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के खिलाप परिवार को लेकर लिखते रहते हैं। सुशील कुमार मोदी आरएसएस के पदाधिकारी रहे हैं। यह बात बिहार के सभी राजनीतिक कार्यकर्ता जानते है। इस बात पर तंज कसते हुए रोहिणी आचार्य ने सुशील कुमार मोदी को “हाफ़ पैंट मोदी” कहा।
ऐसा पहली बार नहीं है कि लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी और सुशील कुमार मोदी में इस प्रकार की बात पहली बार हुयी हो।
अभी जो रोहिणी आचार्य द्वारा सुशील मोदी को खरी खोटी सुनाई उसके पीछे कारण है सुशील कुमार मोदी द्वारा तेजस्वी प्रसाद यादव के कोविड सेंटर के बारे में लिखा के ट्वीट। जिसमें सुशील कुमार मोदी तेजस्वी प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और उनकी दो डॉक्टर बेटियों के बारे में लिख रहे हैं।
आपको बता दें कि तेजस्वी यादव ने अपने सरकारी बंगले में कोविड केयर सेंटर बनाकर राज्य सरकार से इस कोविड केयर सेंटर को टेकओवर कर संचालित कराए जाने का अनुरोध किया करते हुए ट्विटर पर उसके फोटो भी पोस्ट किये।
उसके खिलाफ सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट पर लिखा कि सरकारी आवास के बजाय राबड़ी देवी के 10 फ़्लैट में क्यों नहीं सेंटर स्थापित किया? इतना ही नहीं, सुशील कुमार मोदी लिखते रहें कि “तेजस्वी यादव के परिवार में दो बहनें एमबीबीएस डाक्टर हैं। कोरोना संक्रमण के दौर में उनकी सेवाएँ क्यों नहीं ली गईं?”

बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी हमेशा की इस आदत देखते हुए लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य भड़क उठी और उन्होंने सुशील कुमार मोदी को तीखे बोलों में लिखा।
रोहिणी आचार्य ने अपने ट्वीट के समर्थन में लिखा है कि
“बहन बेटी को राजनीति के बाज़ार में अपना स्वार्थ पूर्ति के लिए इस्तेमाल करेगा तो बहन बेटी जवाब देना जानती है , अब इसमें किसी को मिर्ची लगी तो मैं क्या करूं?”
रोहिणी आचार्य फसेबूक पर लिखती है
“जब बहन बेटियों पे अपना मुँह खोला है तो अपना कान भी साफ़ करवा कर खोल ले ईंट का जवाब पथर से देना आता है मुझे बेटी बहन कमजोर नहीं जो गंदा आदमी अपने राजनीति के लिए इस्तेमाल कर के निकल जाए।”








