जन शिक्षा अधिकारी मंच कैथल द्वारा की जा रही धरने के पूरे हुए दो सौ अस्सी दिन।

=========

बीते सात जुलाई, दो हजार तेईस को जन शिक्षा अधिकारी मंच कैथल द्वारा की जा रही धरने के दो सौ तिरासी दिन पूरे हो गए। लेकिन अभी तक तानाशाही सरकार द्वारा इनको नजरंदाज किया जा रहा हैं। धरने पर बैठे लोगो ने अब एक बड़े आंदोलन की चेतावनाई दी हैं। साथ ही आगामी सौलह जुलाई को राज्य मंत्री कमलेश डांढा के कैथल आवास पर जोरदार प्रदर्शन करने की घोषणा भी की हैं।

==========

बीते सात जुलाई, दो हजार तेईस को जन शिक्षा अधिकार मंच कैथल द्वारा जारी धरना दो सौ तिरसीवें दिन में पहुंच गया।

बीते सात जुलाई दो हजार तेईस को धरने पर अपनी बारी के अनुसार अखिल भारतीय किसान सभा युनिट सौंगरी गुल्याणा और प्यौदा के साथी बैठे। धरने की अध्यक्षता सतबीर सौंगरी ने की।

धरने की अध्यक्षता कर रहे सतबीर सौंगरी ने कहा कि, अब हम आर पार की लड़ाई लड़ेंगे क्योंकि सरकार और प्रशासन से बहुत उम्मीदें की लेकिन कैथल प्रशासन और हरियाणा सरकार ने हमें नाउम्मीद कर दिया है।

उन्होंने कहा की, जन शिक्षा अधिकार मंच के घटक संगठनों के सदस्यों द्वारा हरियाणा सरकार के मंत्रियों तथा भाजपा के बड़े पदाधिकारियों के सामने इस मुद्दे को हल करने की गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन किसी की ओर से भी अभी तक कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया गया और इसे देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि अब प्रदेश में लोकतंत्र की मर्यादा नहीं बची है। इसलिए हरियाणा जैसे प्रदेश में आज जनभावनाओं की कोई कदर नहीं है।

जन शिक्षा अधिकार मंच के कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने कहा कि , आंदोलन को अधिक गतिमान बनाने के लिए कई ठोस फैसले किए जायेंगे । साथ ही आगामी सौलह जुलाई, दो हजार तेईस को कैथल में राज्य मंत्री माननीया कमलेश डांढा के कैथल आवास पर जोरदार प्रदर्शन भी किया जाएगा।

मौके पर उपस्थित जयपाल फौजी प्यौदा ने कहा कि, कैथल पुलिस तत्काल चेत जाए और मू० सुरेश द्रविड़ पर दर्ज एफआईआर को तुरंत रद्द करे अन्यथा बड़े पैमाने पर आंदोलन करके मौजूदा सरकार की ईंट से ईंट बजा दी जाएगी।

रामशरण राविस ने कहा कि, राज्य मंत्री माननीया कमलेश डांढा को इस मुद्दे का तत्काल हल निकालना चाहिए अन्यथा आने वाले चुनाव उनके लिए बेहद बूरा साबित होगा। धरने स्थल पर कलीराम प्यौदा, हजूर सिंह सौंगरी, जयपाल फौजी, सतबीर प्यौदा, रामदिया गुल्याणा, सतबीर सौंगरी,आभेराम, मामचंद, बलजीत सिंह, वीरभान समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here