बुलढाणा जिलें में 600 से ज्यादा ऑटो चालकों का बीएस-4 महाअभियान में सहभाग।भारतीय संविधान सम्मान सुरक्षा एवं संवर्धन महाअभियान (बीएस-4)।आर्टिस्ट दत्ता तोड़े कर रहे हैं ऑटो पर पेंटिंग।

Bs4 Abhiyan

भारतीय संविधान सम्मान सुरक्षा एवं संवर्धन महाअभियान अर्थात बीएस-4 महा अभियान देश भर में अब अपनी एक पहचान बना चूका है। इस संविधान साक्षरता के इस महाअभियान में लोग अपने-अपने तरीके से बढ़-चढ़ कर सहभाग दे रहे हैं।

महाराष्ट्र के बुलढाणा शहर के मूलनिवासी कार्यकर्ता दत्ता तोड़े इन्होने इस अभियान में एक अनोखा सहभाग दिया है। उन्होंने बुलढाणा शहर में 600 से ज्यादा ऑटो रिक्शाओं पर “भारतीय संविधान सम्मान सुरक्षा एवं संवर्धन महाअभियान (बीएस-4)” की पेंटिंग की है। शहर के मूलनिवासी ऑटो चालक भी अपनी ऑटो को इस अभियान के लिए उपलब्ध करा रहे हैं।

बुलढाणा जिला के बामसेफ जिला अध्यक्ष मू राजेश सालवे इन्होने कहा की जिला यूनिट के कार्यकर्ता और आर्टिस्ट दत्ता तोड़े ऑटो चालकों से संपर्क कर उन्हें अभियान के बारे में बताते हैं। सफ़ेद आयल कलर और ब्रश का इस्तेमाल कर उनके ऑटो पर “भारतीय संविधान सम्मान सुरक्षा एवं संवर्धन महाअभियान (बीएस-4)” लिखते हैं। बुलढाणा जिले में अब तक 600 से ज्यादा ऑटो रिक्शाओं पर यह सन्देश लिखा गया है।

भारतीय संविधान सम्मान सुरक्षा एवं संवर्धन महाअभियान में उनके इस कार्य की जगह जगह तारीफ हो रही है। एमएनटी न्यूज नेटवर्क भी उनकी इस पहल को सलाम करता है और आशा करता है की देश भर में जगह जगह इसका अनुकरण हों।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here