बोकारो में धनबाद क्लस्टर अधिवेशन का आयोजन।

============

आगामी दिनांक सत्रह सितंबर, दो हजार तेईस दिन रविवार को बोकारो के बुद्ध बिहार में धनबाद क्लस्टर अधिवेशन का आयोजन किया गया हैं। इस एक दिवसीय अधिवेशन को दो सत्रों में बाटा गया हैं। जिसमे पहले सत्र की अध्यक्षता बामसेफ के राष्ट्रीय संगठन सचिव मूलनिवासी मनोज कुमार करेंगे। जबकि दूसरे सत्र की अध्यक्षता मक्कम के प्रदेश उपाध्यक्ष मू ० डॉ० आर० के० गौतम करेंगे।

===============

बीएस फोर यानी भारतीय संविधान, सम्मान, सुरक्षा, संवर्धन राष्ट्रव्यापी महा जनजागरण अभियान के तहत आगामी सत्रह सितंबर, दो हजार तेईस दिन रविवार को धनबाद क्लस्टर अधिवेशन का आयोजन किया गया हैं।

यह अधिवेशन बोकारो के सेक्टर – फोर में स्थित बुद्ध बिहार में आयोजित होगी। जिसमे बामसेफ और इसके ऑफ शूट विंग्स जैसे मूलनिवासी संघ, मूलनिवासी विद्यार्थी संघ और मूलनिवासी कर्मचारी कल्याण महासंघ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता समेत कई मूलनिवासी उपस्थित रहेंगे।

बताते चले की इस एक दिवसीय कार्यक्रम को दो सत्रों में बाटा गया हैं। जिसमे पहला सत्र दोपहर के बारह बजे से दो बजे तक चलेगी। जबकि दूसरा सत्र तीन बजे से शाम के पांच बजे तक चलेगी।

कार्यक्रम से पहले संविधान जन चेतना रैली का भी आयोजन किया गया हैं। जो सुबह के नौ बजे से ग्यारह बजे तक चलेगी। जिसके बाद ध्वजारोहण सह प्रतिज्ञा समारोह के बाद कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी।

कार्यक्रम का पहला सत्र उद्घाटन सत्र होगा । जिसका विषय है, ” लोकतांत्रिक व्यवस्था में ब्राह्मणवादी तानाशाही के विरुद्ध राष्ट्रव्यापी जनांदोलन – समय की मांग।”

इस सत्र की अध्यक्षता बामसेफ के राष्ट्रीय संगठन सचिव मूलनिवासी मनोज कुमार करेंगे। जबकि उद्घाटन वरिष्ट साहित्यकार मूलनिवासी कावेरी जी करेंगी। वही मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ट साहित्यकार मूलनिवासी गोपाल प्रसाद जी उपस्थित रहेंगे।

वही इस सत्र का संचालन बामसेफ बोकारो जिला अध्यक्ष मूलनिवासी भगवान चौधरी जी करेंगे। जबकि सत्र की प्रस्तावना मूलनिवासी संघ के प्रदेश महासचिव मूलनिवासी वीरेंद्र कुमार रखेंगे।

वही दूसरे सत्र में “भारत का संविधान और लोकतंत्र के लाभार्थियों का कर्तव्य उदघोष” इस विषय पर चर्चा होगी। यह सत्र प्रतिनिधियों का खुला सत्र सह समापन सत्र रहेगा। जिसकी अध्यक्षता मक्कम (मूलनिवासी कर्मचारी कल्याण महासंघ) के प्रदेश उपाध्यक्ष मूलनिवासी डॉ० आर० के० गौतम जी करेंगे । जबकि कार्यक्रम की प्रस्तावना मक्कम के प्रदेश महासचिव मूलनिवासी राजू तांडी जी रखेंगे।

वही कार्यक्रम का संचालन बामसेफ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मूलनिवासी अजय रजवार जी करेंगे। जबकि वक्ता के रूप में मूलनिवासी बहुजन संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here