============
रांची के विधायक क्लब में आगामी 25 मार्च, 2023 दिन शनिवार को बीएसफोर राष्ट्रीव्यापी अभियान के तहत मूलनिवासी अधिवक्ताओं का एक सेमिनार होने जा रहा हैं। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता मू० डॉ० के० एक० चौहान व विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे झारखंड हाई कोर्ट के अपर महाधिवक्ता मू० अशोक कुमार ।
===========

आगामी 25 मार्च, 2023 को ऑल झारखंड एससी, एसटी, ओबीसी एडवोकेट एसोसिएशन द्वारा बीएसफोर यानी भारतीय संविधान सम्मान, सुरक्षा, संवर्धन राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत मूलनिवासी अधिवक्ताओं के साथ विधायक क्लब, पुराना विधान सभा परिसर, सेक्टर-2 , धुर्वा, रांची में सेमिनार का आयोजन किया गया है ।
इस सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता मू० डॉ० के० एस० चौहान सर। जबकि विशिष्ट अथिति के रूप में उपस्थित होंगे झारखंड हाई कोर्ट के अपर महाधिवक्ता मू० अशोक कुमार सर।
बताते चलें कि यह सेमिनार चार घंटो का होगा जो 25 मार्च, 2023 दिन शनिवार को सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक चलेगा। आयोजित इस सेमिनार में सभी मूलनिवासी अर्थात एससी, एसटी, ओबीस अधिवक्ताओं को आमंत्रित किया गया हैं।
इस सेमिनार में झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता सह मूलनिवासी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मू० पंकज कुमार रवि सर, हजारीबाग व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता मू० निशांत कुमार सिन्हा सर और झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता मू० दिनेश चौधरी सर समेत झारखंड के कई मूलनिवासी अधिवक्ता उपस्थित रहेंगे।
बताते चले कि बीएसफोर डोर टू डोर मिशन दो हजार चौबीस के तहत पूरे देश में भारतीय संविधान सम्मान, सुरक्षा, संवर्धन राष्ट्रीव्यापी महाअभियान चलाया जा रहा हैं। जिसमे सैकड़ो मूलनिवासी बुद्धिजीवी संविधान प्रबोधक के रूप में संविधान के प्रति अपने नैतिक, समाजिक और एसतिहासिक जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहें हैं।
आज उस संविधान का सम्मान, सुरक्षा व संवर्धन करना मूलनिवासी बहुजन समाज के लोगो की प्राथमिक जिम्मेदारी हैं जो पिछले सत्तर सालो से एक गरिमामय जीवन जीने का अवसर प्रदान कर रही हैं।







