गोदी मीडिया के तीन चैनलों पर लगा जुर्माना। वीडियो हटाने के मिले आदेश।

=============

हाल ही में एनबीडीएसए यानी न्यूज़ ब्रॉडकास्टिंग एंड डिजिटल स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ने भारतीय मीडिया के तीन चैनलों को नफरत, सांप्रदायिक और भड़काऊ कार्यक्रम चलाने को लेकर फटकार लगाया हैं। इन तीन चैनलों में टाइम्स नाउ नवभारत, न्यूज़ एईटीन (18) इंडिया और आजतक शामिल हैं।

===============

इस देश में मीडिया की हालत क्या हैं? यह किसी से छुपी नहीं हैं। भारत की एक सौ इकसठवें (161वें) नंबर की मीडिया यह भूल चुकी हैं की मीडिया का कर्तव्य क्या होता हैं?

टीआरपी के लिए भड़काऊ और नफरतों से भरे हुए कार्यक्रम चलाना मानो मीडिया वालों की आदत पड़ चुकी हैं।

मनुवादी मानसिकता से जकड़ी हुई गोदी मीडिया लाख चेतावनी और फटकार के बाद भी बेहद ही बेशर्मी के साथ हिंसा भड़काने वाले कार्यक्रम चलाती हैं, जिससे देश में हिंसा और लोगो के बीच नफरत बढ़ती हैं।

हाल ही में एनबीडीएसए यानी न्यूज ब्रॉडकास्टिंग एंड डिजिटल स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ने तीन न्यूज चैनलों को फटकार लगाते हुए चेतावनी दी हैं।

एनबीडीएसए ने जिन तीन चैनलों को चेतावनी दी हैं उनमें से टाइम्स नाउ नवभारत, न्यूज़ एईटीन (18) इंडिया और आजतक शामिल हैं।

बताते चले की न्यूज ब्रॉडकास्टिंग एंड डिजिटल स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ने टाइम्स नाउ नवभारत को एक लाख रुपये और न्यूज़ एईटीन(18) इंडिया को पचास हजार रुपये जुर्माना भरने का आदेश दिया है। जबकि आजतक को चेतावनी देते हुए उसके तीन शो को सात दिन के अंदर सभी प्लेटफार्मों से हटाने को कहा हैं।

न्यूज ब्रॉडकास्टिंग एंड डिजिटल स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ने जिन तीन कार्यक्रमों को हटाने के निर्देश दिए हैं उनकी एंकरिंग सुधीर चौधरी, अमीश देवगन, अमन चोपड़ा और हिमांशु दीक्षित ने की थी।

ये लोग उन लोगो में शामिल हैं जिन्होंने विश्व स्तर पर भारतीय मीडिया को एक सौ इकसठवें (161वें ) स्थान पर पहुंचाकर भारतीय मीडिया की धज्जियां उड़ाई हैं।

ये लोग उन्ही चैनलों के हिस्सा हैं जिन चैनलों पर केंद्र सरकार हर साल करोड़ो अरबों रूपये खर्च करती हैं।

आपको यह भी पता होना चाहिए की इन चैनलों के मालिक हमारें प्रधानमंत्री जी के करीबी लोग ही हैं।

एनबीडीएसए ने जिस न्यूज एईटीन (18) इंडिया पर पचास हजार रूपये का जुर्माना लगाया है, उस चैनल के मालिक अरबपति मुकेश अंबानी हैं।

इस चैनल के तीन शो के लिए जुर्माना लगाया गया हैं, जिनमें से दो की एंकरिंग अमन चोपड़ा ने की थी, जबकि एक अन्य शो की एंकरिंग अमीश देवगन ने की थी।

रिपोर्ट के अनुसार इन तीनों शो को दंडित किया गया है क्योंकि उन्हें श्रद्धा वाकर हत्या मामले को तथाकथित लव जिहाद के रूप में सांप्रदायिक रंग देते हुए पाया गया था।

वही सुधीर चौधरी द्वारा एंकरिंग किए गए इसके एक शो के लिए एनबीडीएसए ने चैनल को चेतावनी दी है। जिसमें राम नवमी के दौरान हिंसा की घटनाओं को एक विशेष समुदाय को निशाना बनाने के रूप में सामान्यीकृत किया गया था।

यह पहली बार नहीं हुआ है, जब इन चैनलों को फटकार का सामना करना पड़ा हैं। इससे पहले दो मार्च, दो हजार तेईस को एनबीडीएसए ने तीन टीवी न्यूज चैनलों को अपने कार्यक्रम हटाने का आदेश दिया था।

उन तीन चैनलों में ज़ी टीवी, न्यूज़ एईटीन(18) इंडिया और टाइम्स नाउ बार-बार उल्लंघन करने वालों में शामिल थे।

उस समय भी न्यूज़ ब्रॉडकास्टिंग एंड डिजिटल स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ने उन्हें अपने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और यूट्यूब से उनके द्वारा प्रसारित सात कार्यक्रमों को हटाने के लिए कहा था क्योंकि ये आचार संहिता और प्रसारण मानकों का उल्लंघन थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here