=========
मालूम हो कि देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी आज दिल्ली के जंतर मंतर में न्याय की गुहार लगा रहे हैं। सैकड़ो की संख्या में लोग आरोपी बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इसी बीच यह मामला सामने आया है कि, नशे की हालत में धुत पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों के साथ गली गलौज और धक्का मुक्की की हैं।
==========
जिनके पदक जीतने पर पूरे देश ने तालियां बजायी। देश के खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करें इसके लिए पूरे देश ने दुवा की। जिन्होंने अंतररष्ट्रीय स्तर पर देश को गौरवान्वित किया। जिनके कामयाबी के चर्चे पूरी दुनियां में हुई, आज उन्हीं खिलाड़ियों की आवाज बहरी और गूंगी सरकार तक नहीं पहुंच रही हैं।
पिछले कई दिनों से महिला कुश्ती खिलाड़ियों समेत अन्य एथलीट न्याय की गुहार लगा रहे हैं। देश के कई जाने माने एथलीट पिछले कई दिनों से दिल्ली के जंतर मंतर में आरोपी बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी और उन्हें सभी पदों से हटाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
इसी बीच जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने आरोप लगाया है कि बीते बुधवार रात दिल्ली पुलिस के नशे में धुत पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की।
उन्होंने कहा कि, यह घटना तब हुई जब पहलवानों ने विरोध स्थल पर तख़्त बिस्तर लाने का प्रयास किया था, क्योंकि ज़मीन पर पूरा पानी भर गया था।
प्रदर्शन में शामिल पहलवान विनेश फोगट ने तनाव कम होने के बाद देर रात प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा की, आप अंदर आकर देख सकते हैं। हर जगह पानी भर गया है, सोने के लिए कोई जगह नहीं है। जब वे लकड़ी के तख्ते और सोने योग्य बिस्तर लाए, तो एक अकेला नशे में धुत पुरुष पुलिसकर्मी पहलवानों को इधर-उधर धकेलने लगा। उसने यह सब महिला पुलिसकर्मी की अनुपस्थिति में किया।
विनेश फोगट प्रेस कॉन्फ्रेंस में भावुक होते हुए दिखी। उन्होंने भावुकता से कहा कि, अगर मैंने ऐसे दिन देखने के लिए इतने पदक जीते हैं, तो मुझे उम्मीद है कि किसी भी भारतीय एथलीट को फिर से पदक नहीं जीतने पड़ेंगे।
पहलवान विनेश फोगाट कहती हैं, ‘जिस तरह से उन्होंने हमें परेशान किया है, मैं नहीं चाहूंगी कि कोई एथलीट देश के लिए मेडल जीते।’
ओलंपियन और राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता गीता फोगट का भी आरोप है कि, जंतर-मंतर पर पुलिस द्वारा पहलवानों पर हमला किया गया, जिसमें मेरे छोटे भाई दुष्यंत फौगाट का सिर फोड़ दिया गया और एक अन्य पहलवान को भी चोट लग गई। जो बेहद दुखद हैँ।
बताते चलें कि भाजपा सांसद सह भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवान खिलाड़ियों और नाबालिक का यौन उत्पीड़न करने का आरोप हैं । लेकिन इतने विरोध प्रदर्शन के बाद भी बृजभूषण की गिरफ्तारी नहीं हुईं हैं।







