============
बीते दिनों पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) जिला इकाई, बिजनौर ने मणिपुर की हिंसा को लेकर जम कर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने पैदल मार्च के माध्यम से अपना विरोध जताया । इस पैदल मार्च में सैकड़ों लोगो ने हिस्सा लिया और मणिपुर घटना को लेकर जिला कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति महोदया के नाम ज्ञापन सौंपा।
============
पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) जिला इकाई, बिजनौर साथ ही मूलनिवासी संघ और मूलनिवासी विद्यार्थी संघ की टीम द्वारा मणिपुर मामले के खिलाफ बिजनौर में विरोध प्रदर्शन करते हुए पैदल मार्च निकाला गया।
इस पैदल मार्च मे लगभग पाँच सौं लोगो ने भाग लिया । यह मार्च बिजनौर एजाज अली होल से प्रारंभ होकर शहर के कई चौराहों से होते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचा । जहा मणिपुर हिंसा मामले को लेकर जिला कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
इस मौके पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रशिक्षण सचिव मू ० राम कुमार ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि, देश मे मनुस्मृति लागू करने का कार्य सरकारे कर रही है और अगर यह पूर्ण रूप से लागू हो गया तो हमारा जीवन पशुओ से भी निम्न स्तर का हो जायेगा।
उन्होंने कहा की, अगर हम चाहते है कि आने वाली पीढ़ी का जीवन सही हो तो, हमे मूलनिवासी बनना होगा और इस देश का शासक बनना होगा, क्योंकि यह देश हमारा है और हम इस देश के मूलनिवासी है ।
वही पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष मू ० रविंद्र भारती ने कहा की, भारत की जनता मणिपुर की घटित घटनाओं से सदमे में हैं। उन्होंने कहा की, यदि चार मई की घटना की वीडियो वायरल नहीं होती तो मणिपुर सरकार की असफलता की असलियत उजागर नहीं होती।
बताते चले की पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) ने महिलाओं के साथ देश में हो रही हत्या, बलात्कार, आगजनी और लूटपाट जैसी घटनाओं का जिम्मेदार प्रदेश और केंद्र सरकार और उनके लापरवाह अफसरशाही को ठहराया हैं।
पार्टी ने ज्ञापन के माध्यम से हिंसा से जुड़े सभी आठ सौ से एक हजार लोगो समेत, शासन – प्रशासन से जुड़े सभी लोगो को बराबर का अपराधी मानते हुए फांसी देने का निवेदन किया है।
इस पैदल मार्च को सफल बनाने के लिए पुरुषो और महिलाओं समेत पांच सौ से अधिक लोगो ने हिस्सा लिया। जिसमे पार्टी समेत कई सामाजिक संगठनों के भी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस पैदल मार्च में पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के जिलाध्यक्ष मू॰ गौरव धीमान, मूलनिवासी संघ के जिलाध्यक्ष मू॰ जसवन्त सैनी, मूलनिवासी विद्यार्थी संघ के प्रदेश अध्यक्ष मू॰ सुनील कुमार साथ ही मू० लोकेश कुमार, मू ० संजीव कुमार,मू॰ शालू पाल, मू॰ बबीता, मू० ममता, मू० गीतारानी, मू ० हेमलता, म० सूनीता, मू० शशी भारती, मू० अभिनय कुमार, मू० कामेश कुमार, एड मू॰ रविन्द्र भारती, मू॰ मुकेश सैनी समेत सैकड़ों लोग उपस्थित हुए।








