===========
जिस चंद्रयान – थ्री के लॉन्च से पूरा देश गौरवान्वित महसूस कर रहा हैं। उस चंद्रयान – थ्री में अपनी भागीदारी देने वाले हजारों इंजीनियर को पिछले साल भर से अधिक समय से वेतन नहीं मिला हैं। रिपोर्ट के मुताबिक झारखंड के रांची स्थित हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन के इंजीनियरों को पिछले सत्रह महीनों से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है।
===========
मालूम हो की बीते चौदह जुलाई, दो हजार तेईस को दोपहर के ठीक ढाई बजे चंद्रयान – थ्री को लॉन्च किया गया। लेकिन चंद्रयान – थ्री के लॉन्च पैड बनाने वाले हजारों इंजीनियर को पिछले साल भर से अधिक समय से वेतन नहीं मिला हैं।
बताते चले की झारखंड के रांची स्थित हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (एचईसी) के इंजीनियरों ने ही चंद्रयान – थ्री के लॉन्च पैड को तैयार किया था।
एचईसी से ही चंद्रयान – थ्री के लॉन्च पैड समेत अन्य महत्वपूर्ण उपकरण भी यही से तैयार किए गए हैं। लेकिन एचईसी के हजारों इंजीनियर को कई महीनों से वेतन नहीं मिला हैं।
खबरों की माने तो रांची में हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (एचईसी) के इंजीनियरों को पिछले सत्रह महीनों से भुगतान नहीं किया जा रहा है।
बताते चले की फ्रंटलाइन ने मई माह में अपनी रिपोर्ट में बताया था कि, करीब दो हजार सात सौ कर्मचारियों और चार सौ पचास अधिकारियों को पिछले चौदह महीनों से वेतन नहीं मिला है।
इससे पहले भी पिछले साल नवंबर, दो हजार बाईस में समाचार एजेंसी आईएएनएस ने खबर दी थी कि कंपनी के अधिकारियों को पूरे साल और कर्मचारियों को आठ-नौ महीने से वेतन नहीं मिला है।
लेकिन वेतन न मिलने के बाद भी कंपनी ने दिसंबर, दो हजार बाईस में तय समय से पहले मोबाइल लॉन्चिंग पैड और अन्य महत्वपूर्ण और जटिल उपकरण वितरित कर दिए थे।
खबरों के मुताबिक कंपनी ने भारी उद्योग मंत्रालय से कई बार एक हजार करोड़ रुपये की कार्यशील पूंजी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। लेकिन मंत्रालय ने किसी भी प्रकार की मदद करने से मना कर दिया है।
खबर यह भी आ रही है की इस कंपनी को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, रक्षा मंत्रालय, रेलवे, कोल इंडिया और इस्पात क्षेत्र से पंद्रह सौ करोड़ रुपये के ऑर्डर मिला है । लेकिन पूंजी के कमी के कारण अस्सी फीसदी काम रुका हुआ है।








